जयपुर जिले की 597 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जा रही है। डाबड़ी और जालसू ग्राम पंचायतों में आरक्षण तय हो चुका है, जबकि बाकी पंचायतों में लॉटरी प्रक्रिया जारी है।
जयपुर जिले की 103 ग्राम पंचायतों में सरपंच का पद अनुसूचित जाति (SC) के लिए, 76 पंचायतों में अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए और 59 पंचायतों में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित किया गया है।
डाबड़ी ग्राम पंचायत में सरपंच का पद
| कैटेगरी | ग्राम पंचायत |
| एससी ओपन | खोराबिसन,चतरपुरा, |
| एससी महिला | जाहोटा |
| एसटी ओपन | रियाणी |
| अनारक्षित महिला | उदयपुरिया, चेतावास, सेवापुरा, राजावास, गोविंदपुरा, डाबड़ी, |
| अनारक्षित ओपन | जयरामपुरा, भूरावली , भट्टों की गली, नागल पुरोहित, नागर सिरस, भूरथला |
| ओबीसी ओपन | हरदत्तपुरा, खोराश्यामदास |
| ओबीसी महिला | रामपुरा लुनियावास |
जालसू की ग्राम पंचायतों में सरपंच आरक्षण
| कैटेगरी | ग्राम पंचायत |
| एससी ओपन | टाडावास,सरदारपुरा |
| एससी महिला | सुदर्शनपुरा |
| एसटी ओपन | बिहारीपुरा |
| एसटी महिला | – |
| ओबीसी ओपन | पुनाना, खापरिया,अनोपपुरा |
| ओबीसी महिला | जयसिंहपुरा, मोडी |
| अनारक्षित ओपन | रोजड़ा, बरना, दुर्गा का बास,सिरानली, नागल बिछपड़ी |
| अनारक्षित महिला | बुगलिया राधाकिसनपुरा , देवगुढा,रायथल, गुढ़ा सर्जन, खन्नीपुरा, जालसू, पोखरसा का बास |
सीटों के आरक्षित होने का क्या मतलब है
सीट आरक्षित होने का क्या मतलब है, सबसे पहले इस बात को समझना ज़रूरी है क्योंकि बहुत से लोगों को इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं होती है।
- अनारक्षित (ओपन): ऐसी सीटों पर सामान्य वर्ग के साथ-साथ किसी भी वर्ग का व्यक्ति (महिला या पुरुष) चुनाव लड़ सकता है।
- अनारक्षित (महिला): ऐसी सीटों पर किसी भी वर्ग की महिला प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ सकती हैं।
- ओबीसी (ओपन): इन सीटों पर ओबीसी वर्ग का कोई भी पुरुष या महिला प्रत्याशी बन सकता/सकती है।
- ओबीसी (महिला): ये सीटें केवल ओबीसी वर्ग की महिलाओं के लिए ही आरक्षित होती हैं।
- एससी (ओपन): ऐसी सीटों पर अनुसूचित जाति (SC) का कोई भी पुरुष या महिला चुनाव लड़ सकता/सकती है।
- एससी (महिला): इन सीटों पर केवल अनुसूचित जाति (SC) की महिला ही प्रत्याशी बन सकती हैं।
- एसटी (ओपन): ऐसी सीटों पर अनुसूचित जनजाति (ST) का कोई भी पुरुष या महिला चुनाव लड़ सकता/सकती है।
- एसटी (महिला): इन सीटों पर केवल अनुसूचित जनजाति (ST) की महिला ही प्रत्याशी बन सकती हैं।
जयपुर के दौलतपुरा में नकली खाद की फैक्ट्री सील: 1000+ कट्टे बरामद, 3 राज्यों में फैला था नेटवर्क :- Read More
जयपुर की ग्राम पंचायतों में आरक्षण लॉटरी
जयपुर जिले की कुल 597 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जा रही है। इनमें से दाबड़ी और जालसू ग्राम पंचायतों में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो चुकी है, जबकि बाकी पंचायतों के लिए लॉटरी प्रक्रिया जारी है।
अब तक जयपुर जिले की 103 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद अनुसूचित जाति (SC) के लिए, 76 पंचायतों में अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए और 59 पंचायतों में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित किए गए हैं। शेष ग्राम पंचायतों में भी लॉटरी निकालने का काम लगातार जारी है। प्रक्रिया पूरी होते ही सभी पंचायतों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।