मेड़ता मंडी भाव आज 18 मई 2026: मूंग, जीरा और इसबगोल के दामों में बड़ा बदलाव, देखें आज की तेजी-मंदी रिपोर्ट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मेड़ता मंडी भाव आज 18 मई 2026 :- राजस्थान के नागौर जिले की प्रसिद्ध कृषि उपज मंडी मेड़ता सिटी में आज यानी 18 मई  2026 को प्रमुख रबी और खरीफ फसलों की बड़ी आवक देखने को मिली मेड़ता मंडी को मारवाड़ के किसानों की जीवन रेखा माना जाता है यानी केवल नागौर बल्कि आसपास के कहीं जिलों से किसान अपनी उपज बेचने आते हैं आज सुबह से ही मंडी परिसर में व्यापारियों और किसानों  की चहल –  पहल देखी गई आज की व्यापारिक गतिविधियों के बाद फसलों के दामों में बड़ा उलट- पलट देखने को मिला है विशेष कर जीरा, इसबगोल और मूंग जैसी नकदी फसलों के बाजार भाव में काफी उतार चढ़ाव दर्ज भी किया गया है

इस विस्तृत बाजार समीक्षा रिपोर्ट में हम आपको आज मेड़ता मंडी में बिकने वाली सभी प्रमुख फसलों जैसे मूंग, चना, सुवा, जीरा, और इसबगोल तारामीरा, असालिया और रायडा के न्यूनतम, मध्य और अधिकतम भाव की सटीक और विस्तृत जानकारी देने वाले हैं इसके साथ ही व्यापारिक विश्लेषण के अनुसार आने वाले दिनों में बाजार का रुख कैसा रहेगा इस पर भी विशेष चर्चा भी करेंगे 

मेड़ता मंडी आज के ताजा भाव 18 मई 2026 

नीचे दी गई सारणी में आज कृषि उपज मंडी मेड़ता में दर्ज किए गए आधिकारिक और प्रामाणिक भाव दिए गए हैं यह भाव प्रति कुंतल के अनुसार है 

जिंस (Crop Name)अधिकतम भाव (₹)मध्यम भाव (₹)न्यूनतम भाव (₹)
मूंग7,000 – 7,3006,000 – 7,0005,000 – 6,000
चना5,3305,1004,700
सुवा7,5006,5005,500
सौंफ12,00011,0007,500
जीरा18,000 – 20,00017,000 – 18,00016,000 – 17,000
ग्वार5,4005,2004,950
ईसबगोल13,50012,5009,000
तारामीरा5,5005,2004,900
असालिया5,9005,6004,800
रायड़ा (40% Fat)7,0006,700 – 7,0006,300

मुख्य फसलों के बाजार का विश्लेषण 

जीरे के भाव में हलचल 

मेड़ता मंडी में जीरे को काला सोना भी कहां जाता है आज मंडी में जीरे की आवक अच्छी रही लेकिन वैश्विक बाजारों और ऊंचा दामों पर बिकवाली के चलते भाव में स्टार्ट के साथ हल्की नरमी देखने को मिली आज जीरे का अधिकतम भाव 20000 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया जबकि बढ़िया क्वालिटी का मध्यम जीरा  17000 रुपए से 18000 रुपए के बीच बिका वहीं कम गुणवत्ता वाले हल्के माल का न्यूनतम भाव ₹16000 प्रति कुंतल रहा निर्यात की मांग सामान्य होने से बाजार में बहुत बड़ी तेजी की उम्मीद फिलहाल काम है लेकिन घरेलू मांग मजबूत बनी हुई है

इसबगोल में मजबूती बरकरार 

इसबगोल घोड़ा जीरा के बाजार में पिछले कुछ दिनों में लगातार सुधार देखा जा रहा है आज मेड़ता मंडी में इसबगोल का ऊपरी स्तर 13500 प्रति कुंतल को छू गया मध्य का इसबगोल 12500 प्रति क्विंटल और न्यूनतम भाव ₹9000 प्रति क्विंटल तक रहा दवा कंपनियों और विदेशी बाजारों से आ रही लगातार मांग के कारण इसबगोल उत्पादक किसानों को इस सीजन में अच्छे दाम मिल रहे हैं जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में स्टॉक कम होने पर भी इसकी कीमतें और भी बढ़ सकती है 

मूंग के दामों में उतार चढ़ाव 

मारवाड़  क्षेत्र की प्रमुख दहलन  फसल मूंग के दामों में आज मिला-जुला रूप देखने को मिला अच्छी क्वालिटी के चमकीले मूंग का अधिकतम भाव ₹7000 से 7300 प्रति कुंतल के बीच दर्ज किया गया वहीं मध्य दर्ज का मुख्य रुपए से ₹7000 के बीच बिक और न्यूनतम भाव ₹5000 से ₹6000 प्रति कुंतल के स्तर पर बना रहा वर्तमान में सरकारी खरीद और खुले बाजार के भावों में मामूली अंतर होने के कारण किसान अपनी सुविधा अनुसार मंडी में माल ला रहे हैं 

सौंफ और सुवा के दाम 

आज मेड़ता मंडी में सौंफ की कीमतों में व्यापारियों को आकर्षित किया सौंफ का अधिकतम भाव 12000 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया मध्य ₹5000 और न्यूनतम भाव 7500 प्रति कुंतल पर बंद हुआ वहीं दूसरी ओर सुवा  का अधिकतम भाव 7500 प्रति कुंतल रहा जबकि इसकी मध्यम श्रेणी 6500 प्रति क्विंटल और न्यूनतम श्रेणी 5500 प्रति क्विंटल पर बिकी सौंफ  में स्थानीय मसाला मिल की लिवाली  अच्छी होने से बाजार को सहारा मिला है

Leave a Comment