मेड़ता मंडी भाव आज 30 मई 2026 | आज क्या रहे मूंग, सौंफ और इसबगोल के लाइव रेट 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मेड़ता मंडी भाव आज 30 मई 2026 :- राजस्थान की प्रसिद्ध और सबसे बड़ी कृषि उपज मंडी में से एक मेड़ता कृषि उपज मंडी में आज फसलों की अच्छी आवक देखने को मिली है हर रोज की तरह आज भी मंडी खुलते ही व्यापारी और किसान भाई अपनी फसलों के सही दामों को लेकर काफी उत्सुक नजर आये है अगर आप भी आज मेड़ता मंडी में अपनी फसल बेचने की सोच रहे हैं या घर बैठे आज के ताजा भाव जानना चाहते हैं तो यह ब्लॉक पोस्ट आपके लिए बहुत ही जरूरी होने वाली है आज 30 मई 2026 को मंडी में मूंग, सौंफ, इसबगोल और जीरा और गवार समेत का सभी प्रमुख फसलों के भाव में क्या उतार चढ़ाव रहा इसकी पूरी विस्तृत रिपोर्ट नीचे देखते हैं

आज के मेड़ता मंडी भाव का रुख 

आज मंडी में मिल रही लाइव रिपोर्ट के अनुसार जीरा और सौंफ के बाजारों में काफी हलचल बनी हुई है वहीं मूंग और इसबगोल के भावो में भी किसानों को काफी हद तक राहत दे रहे हैं रायड़ा  की बात करें तो 40% फैट  कंडीशन के आधार पर व्यापार देखने को मिल रहा है नीचे हमने सभी फसलों के न्यूनतम मध्य और अधिकतम भावों की एक सारणी तैयार किया ताकि आप एक नजर में समझ सके

मेड़ता मंडी भाव आज 30 मई 2026 

नीचे दी गई सारणी में आज के सभी फसलों के आधिकारिक और सटीक भाव दिए गए हैं जो प्रति कुंतल के हिसाब से हैं 

जिंस का नाम (Crop Name)अधिकतम भाव (Max Price)मध्यम भाव (Medium Price)न्यूनतम भाव (Min Price)
मूंग (Moong)₹7,000 – ₹7,300₹6,000 – ₹7,000₹5,000 – ₹6,000
चना (Chana)₹5,550₹5,300₹4,800
सुवा (Suva)₹7,500₹6,500₹5,500
सौंफ (Fennel)₹12,000₹11,000₹7,500
जीरा (Cumin)₹17,000 – ₹20,000₹16,000 – ₹17,000₹15,000 – ₹16,000
ग्वार (Guar)₹5,600₹5,300₹5,000
ईसबगोल (Psyllium)₹13,300₹12,000₹11,000
तारामीरा (Taramira)₹5,900₹5,400₹4,900
असालिया (Asaliya)₹6,300₹6,000₹5,500
रायड़ा (Mustard – 40% Fat)₹7,300 – ₹7,500

प्रमुख फसलों का बाजार विश्लेषण 

मूंग के भाव में स्थिरता 

मेड़ता मंडी की सबसे मुख्य फसल मूंग की आवक आज ठीक-ठाक रही आज बढ़िया क्वालिटी का मूंग अधिकतम ₹7000 से 7300 प्रति क्विंटल तक बिका वहीं मध्य क्वालिटी का मूल ₹6000 से ₹7000 और हल्की क्वालिटी का मूंग ₹5000 से ₹6000 के बीच खुला जानकारी के मुताबिक मूंग के दामों में फिलहाल बड़ी तेजी की उम्मीद कम है लेकिन बाजार स्थिर बना हुआ है

जीरा और सौंफ ने पकड़ी रफ्तार 

मसाला फसलों की बात करें तो जीरा आज भी आकर्षण का केंद्र रहा अच्छी और सुखी क्वालिटी का जीरा  ऊपर में ₹20000 प्रति कुंतल तक छू गया जबकि इसका न्यूनतम भाव ₹15000 रहा वहीं सौंफ के भावों में भी अच्छी खासी रौनक देखी गई आज सौंफ का अधिकतम भाव पर 12000  प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया अगर आपके पास अच्छी क्वालिटी की सौंफ  है तो यह सब समय यह मंडी लाने के लिए काफी बेहतर साबित हो सकता है

Leave a Comment