मेड़ता मंडी भाव आज के (15 मई 2026): जीरा, सौंफ और मूंग के भाव में बड़ा बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मेड़ता मंडी भाव 15 मई 2026 :- राजस्थान की प्रसिद्ध कृषि उपज मंडी मेड़ता सिटी में आज दिनांक 15 मई 2026 को फसलों की बंपर आवक देखने को मिली आज मंडी खुलते ही व्यापारियों और किसानों के बीच भारी उत्साह देखा गया विशेष कर जीरा और सौंफ की बालियां में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा भी देखी गई 

आज के इस विशेष ब्लॉग पोस्ट में हम आपको मेड़ता मंडी के सभी प्रमुख फसलों जैसे मूंग, जीरा, सौंफ इसबगोल और ग्वार के ताजा भावों का विस्तृत विश्लेषण प्रदान करेंगे यदि आप एक किसान या व्यापारी है तो यह जानकारी आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है 

आज के मेड़ता मंडी भाव 15 मई 2026 

नीचे दी गई सारणी में आज की आधिकारिक बलियो के आधार पर न्यूनतम, मध्य और अधिकतम भाव दर्शाये गई है 

क्रमांकजिंस (Crop)अधिकतम भाव (₹)मध्यम भाव (₹)न्यूनतम भाव (₹)
1मूंग₹7000 – 7300₹6000 – 7000₹5000 – 6000
2जीरा₹18000 – 20000₹17000 – 18000₹16000 – 17000
3सौंफ₹12000₹11000₹7500
4ईसबगोल₹13000₹12500₹9000
5रायड़ा (40% Fat)₹7000₹6600 – 6871₹6300
6सुवा₹7500₹6500₹5500
7ग्वार₹5380₹5150₹4950
8असालिया₹5850₹5600₹4800
9तारामीरा₹5450₹5200₹4900
10चना₹5150₹5000₹4700

फसलों का विस्तृत विश्लेषण और बाजार की स्थिति 

जीरा रिकॉर्ड तोड़ ऊंचाई की ओर 

मेड़ता मंडी में आज जीरे का बाजार काफी गर्म रहा आज बेहतरीन क्वालिटी के जीरे की डेरी ₹20000 प्रति क्विंटल के उच्चतम स्तर तक भी की व्यापारियों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय जीरा की मांग बढ़ने और स्टॉक कम होने के कारण कीमतों में यह तेजी आई यदि आवक इसी तरह सीमित रही तो आने वाले दिनों में जीरा ₹22000 का आंकड़ा भी पार कर सकता है 

मूंग आवक और मांग में संतुलन 

मूंग की बात करें तो आज मेड़ता मंडी में मूंग की आवक मध्य रही बढ़िया क्वालिटी का मूंग 7300 तक बिका जबकि औसत माल ₹6500 के आसपास रहा दाल मिलों की ओर से मांग सामान्य बनी हुई है जिसे भावों में बहुत ज्यादा गिरावट की संभावना फिलहाल कम है 

सौंफ भाव में मजबूती 

सौंफ उत्पादक किसानों के लिए आज का दिन अच्छा रहा सौंफ का अधिकतम भाव ₹12000 दर्ज किया गया शॉप की नई फसल की गुणवत्ता अच्छी होने के कारण स्थानीय और बाहरी दोनों खरीदार सक्रिय नजर आए 

रायडा और सरसों फैट के आधार पर भाव 

रायडा की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है आज 40% फैट वाली सरसों का भाव 6871 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा तेल मिलो की मांग  कमजोर होने के कारण सरसों में बड़ी तेजी फिलहाल नहीं दिखाई दे रही है

Leave a Comment