Ambala Court Clerk Recruitment 2026: अंबाला कोर्ट में क्लर्क के पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आप हरियाणा में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और कोर्ट की कार्यप्रणाली में रुचि रखते हैं तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज अंबाला ने क्लर्क के पदों पर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है तथा इसमें आवेदन भी शुरू हो चुके हैं जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह ऑफलाइन माध्यम से इस भर्ती में अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं 

यह भर्ती एडहॉक आधार पर की जा रही है जो उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है जो अपनी काबिलियत साबित करना चाहते हैं खास बात यह है कि इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों ही अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं हम आज के इस ब्लॉग पोस्ट में बताएंगे कि किस प्रकार आप इस भर्ती में अपना आवेदन कर सकते हैं आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया किस प्रकार रखी गई है इन सब के बारे में विस्तार से बताएंगे

जो भी उम्मीदवार क्लर्क के पदों पर अपना आवेदन करना चाहते हैं उनके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है इस भर्ती में कुल 50 पद रखे गए हैं तथा इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मई  2026 रखी गई है और आवेदन शुरू होने की तिथि 6 मई 2026 रखी गई है जो भी उम्मीदवार इसमें अपना आवेदन करना चाहते हैं वह ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं 

Ambala Court Recruitment 2026 का ओवरव्यू 

विवरणजानकारी
संस्था का नामडिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज अंबाला हरियाणा
पद का नामक्लर्क
कुल पद49 पद
वेतन25500 प्रति माह
नौकरी का स्थानअंबाला हरियाणा
आवेदन शुरू होने की तिथि6 मई  2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि28 मई  2026
आवेदन करने का माध्यमऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ambala.dcourts.gov.in/

Ambala Court Recruitment 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां 

अंबाला कोर्ट भर्ती के लिए समय का ध्यान रखना बहुत जरूरी है देरी से आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा इस भर्ती में आवेदन शुरू होने की तिथि 6 मई  2026 रखी गई है तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मई  2026 रखी गई है जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं वह ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा

राजस्थान बिजली विभाग भर्ती 2026: 2005 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया यहाँ देखें  :- Read More 

Ambala Court Recruitment 2026 के पदों का विवरण 

अंबाला कोर्ट ने कुल 49 पदों पर भर्ती की आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है इन पदों को अलग-अलग श्रेणियां में बांटा गया है ताकि पारदर्शी तरीके से भर्ती पूरी कर दी जाए

वर्ग पद
General 09 पद
EWS06 पद
BCA04 पद
BCB 04 पद
DSC 05 पद
OSC 04 पद
ESP 02 पद
ESM 04 पद
ESM ( OSC ) 02 पद
ESM ( BCA ) 02 पद
ESM ( BCB ) 02 पद
PwBD 03 पद 

Ambala Court भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 

जो भी Ambala Court Recruitment 2026 भर्ती  में अपना आवेदन करना चाहते हैं उनके पास निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता रखी गई है 

  • Graduation : – उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Arts ( B.A ) कॉमर्स ( B.Com) , साइंस  ( B.SC ) में डिग्री होना अनिवार्य है
  • भाषा का ज्ञान :- आवेदक के पास 10वीं कक्षा में हिंदी विषय एक विषय के रूप में पास होना अनिवार्य रखा गया है 
  • कंप्यूटर दक्षता :- यह कोर्ट का काम है इसलिए उम्मीदवार को कंप्यूटर का संचालन अच्छी तरह से आना जरूरी है 

Ambala Court भर्ती के लिए आयु सीमा 

अंबाला कोर्ट भर्ती में आवेदन करने के लिए एक निश्चित आयु सीमा रखी गई है जो उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं उनकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 42 वर्ष रखी गई है इस भर्ती में उम्मीदवारों की आयु की गणना 28 मई  2026 को मानकर की जाएगी और आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में विशेष छूट भी प्रदान की गई है जो उनके आधिकारिक नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके देख सकते हैं 

Ambala Court भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं वह निशुल्क आवेदन कर सकते हैं इस भर्ती में आवेदन करने का माध्यम ऑफलाइन रखा गया है इसलिए इसमें किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है 

Ambala Court भर्ती में उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया

क्लर्क के इन पदों पर चयन के लिए उम्मीदवार को मुख्य तीन चरणों से गुजरना होगा 

  • लिखित परीक्षा :- सबसे पहले एक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसमें सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी भाषा के प्रश्न पूछे जाएंगे
  • कौशल परीक्षा :- जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा पास करेंगे उन्हें कंप्यूटर टाइपिंग और कंप्यूटर चलाने के ज्ञान का परीक्षण देना होगा 
  • मेरिट लिस्ट :- लिखित परीक्षा और कौशल टेस्ट के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी 

Ambala Court भर्ती में आवेदन करने की प्रक्रिया 

यह भर्ती ऑफलाइन माध्यम में रखी गई है इसलिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है 

  • फॉर्म डाउनलोड करें :- सबसे पहले अंबाला कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट (https://ambala.dcourts.gov.in/) या नीचे दिए गए लिंक से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल 
  • जानकारी भरे :- फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी जैसे नाम पिता का नाम, जन्म तिथि, पता और योग्यता को ध्यानपूर्वक भरें 
  • दस्तावेज अटैच करें :- अपने सभी दस्तावेज  जैसे मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, अनुभव प्रमाण पत्र आदि की फोटो कॉपी पर अपने हस्ताक्षर करके फॉर्म के साथ लगे 
  • लिफाफा तैयार करें :- एक लिफाफे में फॉर्म और दस्तावेज डाले लिफाफे के ऊपर मोटे अक्षरों में “APPLICATION FOR THE POST OF CLERK” जरूर लिखे 
  • पता :- इस लिफाफे को आप या तो खुद जाकर जमा करवा सकते हैं या भारतीय डाक के माध्यम से इस पत्ते पर भेजें “The Superintendent, O/o The District & Sessions Judge, Judicial Court Complex, Ambala City – 134003 (Haryana) “ 

Ambala Court भर्ती से संबंधित कुछ और जानकारी 

Ambala Court Recruitment 2026 उन लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो ग्रेजुएशन के बाद एक अच्छे संस्थान में काम करना चाहते हैं अगर आपके पास कंप्यूटर का ज्ञान है और आप हरियाणा के निवासी है तो आपको इस अवसर को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए तथा इस भर्ती में आपको ऑफलाइन आवेदन करना है आवेदन शुरू होने की तिथि 6 मई 2026 रखी गई है तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मई  2026 रखी गई है इससे पहले आपको इस भर्ती में अपना आवेदन फॉर्म भर देना है और डाक के माध्यम से भेज देना है

FAQ

Q1. क्या इस भर्ती के लिए हरियाणा से बाहर के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं

Ans :- हां भारत का कोई भी नागरिक इन पदों के लिए आवेदन कर सकता है हालांकि आरक्षण का लाभ मुख्य रूप से हरियाणा के मूल निवासियों को ही राज्य सरकार के नियमों के अनुसार मिलेगा अन्य राज्यों के उम्मीदवार सामान्य श्रेणी के तहत आवेदन कर सकते हैं

Q2. क्या यह पक्की सरकारी नौकरी है

Ans :- नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती  एडहॉक  यानी तदर्थे आधार पर की जा रही है यह आमतौर पर एक निश्चित अवधि या नियमित नियुक्ति होने तक  के लिए होती है

Q3. क्या यह आवेदन फार्म के साथ ओरिजिनल डॉक्यूमेंट भेजने हैं 

Ans :- नहीं आपको केवल अपने दस्तावेजों की फोटो कॉपी भेजनी है ओरिजिनल डॉक्यूमेंट की जरूरत केवल काउंसलिंग या इंटरव्यू और कौशल  टेस्ट के समय होगी

Q4. अगर मेरे पास कंप्यूटर सर्टिफिकेट नहीं है तो क्या मैं आवेदन कर सकता हूं

Ans :- नोटिफिकेशन में कंप्यूटर का ज्ञान अनिवार्य बताया गया है यदि आपके पास कोई बेसिक सर्टिफिकेट है तो उसे जरूर लगे क्योंकि चयन प्रक्रिया मैं कंप्यूटर टेस्ट शामिल है

Q5. क्या मैं एक से अधिक फॉर्म भर सकता हूं 

Ans :- नहीं एक उम्मीदवार को केवल एक ही आवेदन फॉर्म भरना चाहिए गलत या अधूरे फॉर्म को विभाग द्वारा रद्द किया जा सकता है

Leave a Comment