मध्य प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है इसी कड़ी में राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में हॉस्पिटल असिस्टेंट के 1200 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है यह भर्तीउन युवाओं के लिए वरदान है जो कम उम्र में सुरक्षित सरकारी करियर शुरू करना चाहते हैं
मध्य प्रदेश हॉस्पिटल असिस्टेंट भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है तथा आवेदन भी शुरू कर दिए गए हैं जो भी उम्मीदवार अपना आवेदन करना चाहते हैं वह 7 मई 2026 से अपना आवेदन कर सकते हैं तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मई 2026 रखी गई है और अगर आप फार्म में किसी भी प्रकार की गलत इनफार्मेशन भर दी गई है तो इसमें सुधार के लिए अंतिम तिथि 28 मई 2026 रखी गई है और इसके साथ ही इसमें परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी गई है इसमें परीक्षा की तिथि 24 जून 2026 रखी गई है
आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि हॉस्पिटल असिस्टेंट भर्ती में आप किस प्रकार अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आयु सीमा कितनी रखी गई है
हॉस्पिटल असिस्टेंट भर्ती का ओवरव्यू
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती का नाम | MPESB हॉस्पिटल असिस्टेंट भर्ती |
| संस्था का नाम | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल |
| पद का नाम | हॉस्पिटल असिस्टेंट |
| कुल पद | 1200 पद |
| आवेदन करने के माध्यम | ऑनलाइन |
| नौकरी का स्थान | मध्य प्रदेश |
| परीक्षा का प्रकार | ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट ( CBT ) |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 7 मई 2026 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 21 मई 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://esb.mp.gov.in |
| परीक्षा की तिथि | 24 जून 2026 |
हॉस्पिटल असिस्टेंट भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
जो भी उम्मीदवार हॉस्पिटल असिस्टेंट भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं उनके लिए एक निश्चित शैक्षणिक योग्यता रखी गई है जो उम्मीदवार हॉस्पिटल असिस्टेंट भर्ती में अपना आवेदन फॉर्म भरना चाहते हैं उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा में पास होना अनिवार्य है यदि आपके पास स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में कोई अनुभव है तो भी उसे वरीयता दी जाएगी लेकिन अनिवार्य केवल 10वीं पास रखी गई है
Ambala Court Clerk Recruitment 2026: अंबाला कोर्ट में क्लर्क के पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया :- Read More
हॉस्पिटल असिस्टेंट भर्ती के लिए आयु सीमा
जो उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन फॉर्म भरने वाला है उनकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है इसके साथ ही आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में विशेष छूट भी प्रदान की गई है जो उनके आधिकारिक नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं
हॉस्पिटल असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
जो उम्मीदवार हॉस्पिटल असिस्टेंट भर्ती में अपना आवेदन फॉर्म भरना चाहते हैं उनका फॉर्म भरते समय आवेदन शुल्क देना होगा यह आवदेन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करना होगा तथा आरक्षित वर्गों को आवेदन शुल्क में विशेष छूट भी प्रदान की गई है
| वर्ग | आवेदन शुल्क |
| सामान्य वर्ग | ₹500 |
| SC/ST/OBC/EWS/PH | ₹250 |
हॉस्पिटल असिस्टेंट भर्ती के पदों का विवरण
इस भर्ती में कुल 1200 पदों का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है इन पदों को अलग-अलग श्रेणियां में विभाजित किया गया है विस्तृत जानकारी के लिए MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके देख सकते हैं
हॉस्पिटल असिस्टेंट भर्ती में उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया
MP हॉस्पिटल असिस्टेंट बनने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों से गुजरना होगा
- लिखित परीक्षा :- यह एक ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे
- दस्तावेज सत्यापन :- लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को उनके ओरिजिनल डॉक्यूमेंट की जांच के लिए बुलाया जाएगा
- मेडिकल टेस्ट :- अंत में एक सामान्य मेडिकल परीक्षण होगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आप अस्पतालों के कार्यों के लिए शारीरिक रूप से फिट है या नहीं है
हॉस्पिटल असिस्टेंट भर्ती का परीक्षा पैटर्न
तैयारी शुरू करने से पहले यह जानना जरूरी होगा कि आपका पेपर कैसा होगा इस परीक्षा में कुल 100% पूछे जाएंगे प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा मुख्य विषयों में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य गणित और सामान्य विज्ञान शामिल होंगे तथा प्रश्न पत्र का स्तर 10वीं कक्षा के समक्ष होगा
हॉस्पिटल असिस्टेंट भर्ती में आवेदन किस प्रकार करें
जो भी उम्मीदवार MP हॉस्पिटल असिस्टेंट भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं वह ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं इसके लिए निम्नलिखित प्रक्रियाओं को फॉलो करें
- सबसे पहले आपको MPESB की आधिकारिक वेबसाइट (https://esb.mp.gov.in) पर जाना है
- अब आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद में यहां पर आपको “Hospital Assistant Recruitment 2026” का आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने को मिलेगा उस पर क्लिक करके नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके एक बार अच्छी तरह से पढ़ लेना है
- अब इसके आगे ही आपको “Candidate Profiling” का ऑप्शन देखने को मिलेगा उस पर क्लिक करके अपने आपको अपने अकाउंट को रजिस्टर या लॉगिन कर लेना है
- अब यह सब कुछ करने के बाद में आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा उसे फॉर्म में पूछी हुई जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम आपकी अपनी योग्यता और फोटो हस्ताक्षर जरुरी दस्तावेज को यहां पर अपलोड कर देना है
- अब यह सब कुछ करने के बाद में आपको जितना आवेदन शुल्क बताया जाए वह आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से भुगतान कर देना है और अपने फॉर्म को सबमिट कर देना है और अपने फार्म का प्रिंट आउट निकाल लेना है
हॉस्पिटल असिस्टेंट भर्ती से संबंधित कुछ और जानकारी
मध्य प्रदेश में 1200 पदों पर हॉस्पिटल असिस्टेंट भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है जो भी उम्मीदवार मध्य प्रदेश में रहते हैं वह इस भर्ती में अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं तथा इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन 7 मई 2026 को शुरू हो चुके हैं तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मई 2026 रखी गई है इसके साथ इसकी परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी गई है इसमें परीक्षा 24 जून 2026 को आयोजित कराई जाएगी
FAQ
Q1. क्या अन्य राज्यों के उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं
Ans :- हां अन्य राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं लेकिन उन्हें सामान्य श्रेणी के अंतर्गत माना जाएगा और आरक्षण का लाभ केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगा
Q2. क्या इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी
Ans :- विभाग द्वारा जारी पारंपरिक जानकारी के अनुसार सामान्यतः MPESB की इन परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है हालांकि सटीक जानकारी के लिए आप आवेदन शुरू होने पर विस्तृत नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके देख सकते हैं
Q3. हॉस्पिटल असिस्टेंट का मुख्य कार्य क्या होता है
Ans :- हॉस्पिटल असिस्टेंट का कार्य अस्पतालों में नर्स और डॉक्टर की सहायता करना मरीज के रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने और अस्पताल के दैनिक कार्यों में सहयोग करना होता है
Q4. हॉस्पिटल असिस्टेंट पद के लिए वेतन कितना मिलता है
Ans :- चयनित उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश शासन के पे मैट्रिक्स के अनुसार वेतन दिया जाता है अनुमानित तौर पर यह ₹15,500 से ₹49,000 के ग्रेड पे के बीच हो सकता है साथ ही अन्य भत्ते भी मिलते हैं
Q5. क्या मेरे आवेदन फार्म में गलती होने पर उसे सुधार सकता हूं
Ans :- हां आप 28 मई 2026 तक अपने आवेदन फार्म में संशोधन कर सकते हैं इसके लिए पोर्टल पर निश्चित सुरक्षित सुधार शुल्क देना होता है









