भारत में आज भी कहीं बेटियां सिर्फ पैसों की कमी की वजह से अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाती है इसी समस्या को समझते हुए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने एक खास स्कॉलरशिप शुरू की है जिसका मकसद जरूरतमंद छात्रों को आर्थिक सहारा देना है
इस स्कॉलरशिप के तहत योग्य बेटियों को ₹30000 तक की सहायता राशि दी जाती है ताकि वह बिना किसी रूकावट के अपनी पढ़ाई को जारी रख सकें
इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप से जुड़ी हर जरूरी जानकारी को बताएंगे तथा किस प्रकार इसमें आवेदन करें पात्रता कौन-कौन है तथा कौन-कौन से दस्तावेज आपको इसमें काम आने वाले हैं इसलिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ें
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप क्या है
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप एक शिक्षा आधारित आर्थिक सहायता योजना है जिसे अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा संचालित किया जाता है इसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है यह स्कॉलरशिप उनका खास तौर पर उन छात्रों के लिए है जो पढ़ाई में मेहनती है लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण आगे की पढ़ाई में परेशानी जल रही है इसलिए उन उन बेटियों को अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप दी जाएगी
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लाभ
इस स्कॉलरशिप से मिलने वाले प्रमुख फायदे निम्नलिखित है
- चयनित छात्रों को ₹30000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी
- यह राशि सीधे छात्र के बैंक खाते में डाली जाएगी
- पढ़ाई से जुड़े खर्च जैसे किताबें, यात्रा में मदद की जाएगी
- किसी भी तरह की वापस ने करने वाली सहायता प्रदान की जाएगी
- बेटियों को शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा
FASTag 2026 Rules Changes: अब टोल देना होगा अलग तरीके से? जानिए नए नियम :- Read More
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप की महत्वपूर्ण जानकारी
| विवरण | जानकारी |
| स्कॉलरशिप का नाम | अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप |
| लाभार्थी | छात्राएं |
| सहायता राशि | ₹30000 |
| उद्देश्य | उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| चयन आधार | आर्थिक स्थिति से कमजोर लेकिन योग्यता |
| राशि वितरण | डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) |
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए पात्रता
आवेदन करने से पहले नीचे दी गई पात्रता शर्तों को जरूर पढ़ें उसके बाद में इसमें अपना आवेदन करें
- आवेदक भारत की नागरिक होनी चाहिए
- छात्र किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ रही हो
- परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो
- पिछली कक्षा में संतोषजनक अंक प्राप्त किए हुए
- आवेदन केवल छात्रों के लिए मान्य होगा
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित जरूरी दस्तावेज रखे गए हैं जब भी आवेदन करने जाते हो तो इन दस्तावेज को अपने साथ जरूर लेकर जाइए
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाणपत्र
- पिछली कक्षा की मार्कशीट
- कॉलेज या यूनिवर्सिटी का एडमिशन प्रूफ
- बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना में आवेदन कैसे करें
अगर आप सभी पात्रता को फॉलो करते हैं तो इस योजना में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों को फ़ॉलो करें
- सबसे पहले आपको आवेदन करने के लिए अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट (https://azimpremjifoundation.org) पर जाना है वहां पर आते ही आपको स्कॉलरशिप लोगों या रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन देखने को मिलता है उस पर क्लिक करना है
- अगर आप नए छात्र है तो रजिस्ट्रेशन करें अगर आपका अकाउंट बनाया हुआ है तो Login कर ले अब लोगिन करने के बाद में आपको आवेदन फार्म में अपनी जानकारी को सही से भरना है किसी भी जानकारी को गलत नहीं भरना है
- अब जानकारी भरने के बाद में आपको अपने दस्तावेज को अपलोड करना है दस्तावेज अपलोड करते समय दस्तावेज की साइज का विशेष ध्यान रखना है
- अब सभी दस्तावेज अपलोड करने के बाद में आपको अपने फॉर्म को सबमिट कर लेना है और भविष्य के लिए रसीद को सेव कर लेना है अब जब भी आपका फार्म अप्रूवल होता है तो आपके बैंक अकाउंट में यह स्कॉलरशिप किस्तों में ट्रांसफर कर दी जाएगी
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप का सिलेक्शन प्रोसेस
छात्रों का सिलेक्शन निम्नलिखित आधार पर किया जाएगा
- पारिवारिक आय कम होना जरूरी है
- शैक्षिक रिकार्ड देखा जाएगा
- आवेदन में दी गई जानकारी का सत्यापन किया जाएगा
- जरूरतमंद उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी
जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन छात्र को ईमेल या SMS के माध्यम से सूचना प्रदान कर दी जाएगी
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के बारे में कुछ और जानकारी
अगर आप या आपके परिवार की कोई भी बेटी आर्थिक कमी से पढ़ने से परेशानी झेल रही है तो अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप एक बेहतरीन अवसर हो सकता है ₹30000 की यह मदद ने सिर्फ आर्थिक बहुत काम करती है बल्कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक मजबूत कदम भी देती है अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी है तो अपने दोस्त दूसरों के साथ जरूर शेयर करें
डिस्क्लेमर
यह ब्लॉग पोस्ट केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है स्कॉलरशिप से जुड़ी पात्रता राशि और नियम समय पर बदल सकते हैं आवेदन करने से पहले कृपया अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी को अवश्य से जांच ले









