जोधपुर मंडी भाव आज 2 जून 2026: जानें जीरा, ग्वार, मूंग और सौंफ के ताजा भाव और तेजी-मंदी की रिपोर्ट 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जोधपुर मंडी भाव आज 2 जून 2026 :- राजस्थान की सबसे प्रमुख मंडी में से एक जोधपुर कृषि उपज मंडी में फसलों की अच्छी खासी आवक देखने को मिली है गर्मियों का मौसम अपने चरम पर है और इसके साथ ही मंडी में नई और पुरानी फसलों की हलचल भी तेज हो रही है अगर आप भी अपनी फसल को मंडी में बेचने की सोच रहे हैं या फिर बाजार के रुख को समझना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है

जोधपुर मंडी भाव आज 2 जून 2026 

फसल का नामन्यूनतम भाव (₹/क्विंटल)अधिकतम भाव (₹/क्विंटल)औसत भाव (₹/क्विंटल)
जीरा₹16,000₹19,975₹17,500
ईसबगोल₹10,000₹13,600 (उच्चतम तक)
सफेद/काला तिल₹13,000₹15,000₹14,000
मूंग (हरा चना)₹6,500₹6,710₹6,710
सरसों₹6,600₹6,800₹6,700
गेहूं₹2,300
ग्वार (सामान्य)₹4,500
ग्वार (भगत की कोठी)₹5,900 (टॉप क्वालिटी)

प्रमुख फसलों का बाजार विश्लेषण 

जीरा भाव 

जोधपुर मंडी में जीरे की आवक काफी अच्छी रही गुणवत्ता के आधार पर जीरे के भावों में काफी अंतर देखा गया यह क्वालिटी के जीरे की मांग घरेलू और निर्यात दोनों स्तरों पर मजबूत बनी हुई है आज जीरे का न्यूनतम भाव 16000 रुपए प्रति कुंतल और अधिकतम भाव 19975 रुपए प्रति क्विंटल और औसत भाव 17500 प्रति कुंतल रहा है जीरे में आज ऊपरी स्तर पर अच्छी पकड़ देखने को मिली है यदि आने वाले दिनों में विदेशी मांग और बढ़ती है तो इसके भाव ₹20000 का आंकड़ा पार कर सकते हैं

ईसबगोल का भाव

ईसबगोल की मांग इन दिनों का बाजार में काफी अच्छी बनी हुई है औषधि और फार्मास्यूटिकल कंपनियों की तरफ से लगातार आ रही मांग के कारण इसके भाव काफी मजबूत हुए इसका औसत भाव 10000 रुपए से 13600 प्रति क्विंटल रहा

सफेद और काला तिल 

तिलहन फसलों में तिल के भाव हमेशा से किसानों को अच्छा मुनाफा देते आई है आज जोधपुर मंडी में सफेद और काले तिल दोनों ही मांग में सामान्य से बेहतर है आज तिल का न्यूनतम भाव 13000 रुपए प्रति क्विंटल और अधिकतम भाव 15000 रुपए प्रति क्विंटल और औसत भाव 14000 रुपए प्रति कुंतल रहा

मूंग भाव 

दलहन  के बाजार में मूंग के भावों में आज स्थिरता  देखने को मिली है सरकारी खरीद और स्थानीय मिल की मांग के चलते भाव सीमित दायरे में कारोबार कर रहे हैं आज मूंग का न्यूनतम भाव 6500 प्रति कुंतल और अधिकतम भाव 6710 रुपए प्रति क्विंटल और औसत भाव 6710 रुपए प्रति क्विंटल रहा 

Leave a Comment