नागौर मंडी आज 1 जून 2026 भाव :- राजस्थान की प्रसिद्ध औरत बड़ी मंडी में से एक नागौर कृषि उपज मंडी के आज के ताजा भाव आ चुके हैं अगर आप भी अपनी फसल को मंडी में बेचने की सोच रहे हैं या बाजार का रुख का जानना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत ही जरूरी होने वाली है
आज 1 जून 2026 को नागौर मंडी में नई और पुरानी फसलों की आवक अच्छी खासी देखने को मिली है जीरा, सौंफ और इसबगोल जैसे कीमती फसलों के साथ-साथ गवार, मूंग और अनाजों के दामों में भी आज काफी हलचल आई है
नागौर मंडी भाव 1 जून 2026
नीचे दिए गए सारणी में आज के न्यूनतम और अधिकतम भाव दिए गए हैं ताकि आपको अपनी फसल की क्वालिटी के हिसाब से सही अंदाजा मिल सके यह भाव प्रति कुंतल के आधार पर है
| फसल का नाम | न्यूनतम भाव (₹ प्रति क्विंटल) | अधिकतम भाव (₹ प्रति क्विंटल) |
| जीरा (Cumins) | ₹ 14,000 | ₹ 21,000 |
| सौंफ (Fennel) | ₹ 7,000 | ₹ 14,500 |
| ईसबगोल (Psyllium) | ₹ 11,000 | ₹ 14,000 |
| मूंग (हरा) | ₹ 6,700 | ₹ 7,500 |
| सरसों (Mustard) | ₹ 6,400 | ₹ 7,300 |
| ग्वार (Guar) | ₹ 4,600 | ₹ 5,475 |
| तारामीरा (Taramira) | ₹ 4,900 | ₹ 5,450 |
| गेहूं (Wheat) | ₹ 2,200 | ₹ 2,300 |
| बाजरा (Pearl Millet) | ₹ 1,750 | ₹ 1,850 |
प्रमुख फसलों का बाजार विश्लेषण
जीरा और सौंफ का बाजार
नागौर मंडी में आज जीरे के भाव में अच्छी रौनक देखने को मिली है बढ़िया क्वालिटी का जीरा, ऊपर में ₹21000 प्रति क्विंटल तक बिका जबकि हल्की और मध्य क्वालिटी का जीरा 14000 रुपए से शुरू हुआ है निर्यातकों की मांग के चलते जीरा में स्थिरता बनी हुई है तथा वही सौंफ की बात करें तो आज काफी बड़ा अंतर देखा गया है जहां न्यूनतम भाव 7000 रुपए रहा वही अच्छी हरि सौंफ 14500 प्रति कुंतल के ऊंचे स्तर को छू गई साफ और सुखी सौंफ को लेकर आने वाले किसानों को आज आज अच्छे दाम मिल रहे हैं
इसबगोल और ग्वार
ईसबगोल की मांग आज बाजार में सामान्य रही इसके भाव न्यूनतम 11000 रुपए से लेकर अधिकतम 14000 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किए गए तथा वही ग्वार के भाव पिछले कुछ दिनों के आसपास ही घूम रहे हैं आज ग्वार ऊपर में 5475 रुपए तक बिका वहीं तारामीरा के भाव में मजबूती रही और यह 4900 से लेकर 5450 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका