जयपुर में थार की टककर से डेयरी सचालक की मौत सीसीटीवी फुटेज आयी सामने

जयपुर में शनिवार शाम को तेज रफ्तार (ओवर स्पीड) थार की टक्कर से एक डेयरी संचालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बुद्धसिंहपुरा निवासी नवल शर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नवल शर्मा सुबह घर से स्कूटी लेकर काम पर जाने के लिए निकले थे, तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित थार जीप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद थार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायल नवल शर्मा को तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर गई, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह हादसा सांगानेर थाना क्षेत्र में शनिवार को हुआ था, जिसका सीसीटीवी (CCTV) फुटेज आज सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर फरार थार चालक की तलाश कर रही है।

नवल शर्मा को थार ने पीछे से मारी टक्कर

सांगानेर थानाधिकारी (SHO) हरविंदर सिंह ने बताया कि इस हादसे में सांगानेर के बुद्धसिंहपुरा निवासी नवल शर्मा (57) की मौत हो गई। वह शनिवार सुबह करीब 6:00 बजे स्कूटी से अपनी दूध डेयरी पर काम के लिए निकले थे। जब वह चीलगाड़ी रेस्टोरेंट के पास स्थित हनुमान मंदिर के समीप पहुंचे, तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार थार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

मेड़ता सिटी में भारी बारिश के कारण हुई किसानों की फसलें ख़राब :- Read More 

सीसीटीवी कैमरे में नजर आई ब्लैक थार

घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की जांच करने पर फुटेज में एक काले रंग की थार पीछे से स्कूटी को टक्कर मारती हुई नजर आई। हादसे के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया। रविवार दोपहर एसएमएस (SMS) अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हिट एंड रन के इस मामले में फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की दो विशेष टीमें गठित की गई हैं। बिना नंबर की थार का सुराग लगाने के लिए रूट चार्ट बनाकर सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला जा रहा है, लेकिन अभी तक थार चालक का कोई पता नहीं चल सका है और आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

किस प्रकार हुआ एक्सीडेंट 

जब नवल शर्मा सुबह अपनी डेयरी पर जाने के लिए निकले, तो वह रास्ते में स्थित हनुमान मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान काले शीशों और बिना नंबर प्लेट वाली थार जीप ने उनकी स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद राहगीरों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

1 thought on “जयपुर में थार की टककर से डेयरी सचालक की मौत सीसीटीवी फुटेज आयी सामने”

Leave a Comment