17 सितंबर 2026 की शाम मेड़ता सिटी में हुई तेज बारिश किसानों पर आफत बनकर टूटी। पहले जब फसलों को पानी की ज़रूरत थी, तब बारिश न होने से फसलें प्यासी सूख रही थीं। अब जब किसान फसल की कटाई कर उसे सुखा रहे थे और मंडी बेचने ले जा रहे थे, तभी 4 दिनों से बदले मौसम के बाद कल शाम 5 बजे अचानक भारी बारिश शुरू हो गई। इस बेमौसम बारिश ने खेतों में रखी फसलों के साथ-साथ मंडी में पहुँचे अनाज को भी पूरी तरह भिगोकर ख़राब कर दिया। मंडी प्रशासन की तरफ से टीन शेड या त्रिपाल के पुख्ता इंतज़ाम न होने के कारण किसानों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है।
कब से हुआ मानसून सक्रिय
नागौर जिले की तहसील मेड़ता सिटी में मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते 9 सितंबर 2026 को मानसून सक्रिय हुआ था। हालांकि, उस समय बिल्कुल बारिश नहीं हुई। उस दौरान किसानों की फसलें कटाई पर आ चुकी थीं, इसलिए कई किसानों ने फसल काटकर मंडी में बेच दी, जबकि कई किसान पीछे रह गए थे। 9 सितंबर को मानसून सक्रिय होने के बावजूद बारिश नहीं हुई थी, लेकिन 17 सितंबर 2026 की शाम 5 बजे भारी तूफान के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। मेड़ता के नजदीकी गांवों—मोकलपुर, काल्रू, आकेली और डांगावास सहित कई इलाकों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई।
किसानों को हुआ भारी नुकसान
जब फसलों को बारिश की सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी, तब बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई। इस दौरान किसानों की मूंग की फसल पककर तैयार हो गई, तो उन्होंने कटाई करके फसल मंडी में बेच भी दी। हालांकि, किसानों की ग्वार, बाजरा और ज्वार की फसलें अभी तक खेतों में ही खड़ी थीं। कल शाम 17 सितंबर 2026 को हुई भारी बारिश के कारण खेतों में खड़ी ये सभी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं। जिससे किसानो को भरी नुकसान का सामना करना पड़ा और इसी के साथ आई भारी आंधी के कारण ज्वार और बाजरा की फसल को सबसे जयदा नुकसान हुआ है
मंडी में रखी फसलें हुईं खराब
सुबह के समय बारिश का बिल्कुल भी मौसम नहीं था और दिन में तापमान काफी तेज़ था। लेकिन जैसे-जैसे शाम ढलने लगी, मौसम का मिज़ाज बदल गया। जो किसान अपनी फसल लेकर मंडी पहुँचे थे, उनकी बोली दोपहर 3 बजे के आसपास लग चुकी थी। हालांकि, समय पर तौल न होने के कारण शाम के 5 बज गए। इसी बीच अचानक मौसम बिगड़ा और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी अचानक आई कि किसानों को अपनी फसल ढकने तक का मौका नहीं मिला, जिससे मंडी में रखी हुई फसलें पूरी तरह भीगकर खराब हो गईं।
किन-किन इलाकों में हुई बारिश?
मेड़ता के आसपास के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है। मेड़ता के नजदीकी गांवों जैसे—मोकलपुर, कलरू, आकेली, रियां बड़ी और डांगावास में तेज बारिश हुई। इसके साथ ही मेड़ता रोड क्षेत्र में भी मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है।
कब तक रहेगा मानसून सक्रिय
मेड़ता सिटी में पिछले 9 सितंबर 2026 को मानसून सक्रिय हुआ था कई इलाकों में भी भारी बारिश भी हुई थी लकिन कुछ इलाके अभी भी सूखे है अगर मौसम विभाग की खबर देखे तो यह मानसून 19 सितंबर 2026 को राजस्थान से चला जाइएगा और वापस 27 से 28 तारीख को वापस सक्रिय होने की भी खबर है लकिन अभी तक पूरी पुस्टि नहीं है