नागौर मंडी भाव आज 22 मई 2026 :- राजस्थान की सबसे बड़ी और प्रमुख मंडी में से एक नागौर कृषि उपज मंडी में आज यानी 22 मई 2026 को फसलों की बंपर आवक देखने को मिली आज मंडी खोलते ही जीरा, मूंग और इसबगोल जैसी मुख्य फसलों के दामों में काफी हलचल और बड़े बदलाव देखने को मिले अगर आप भी आज अपनी फसल बेचने मंडी जा रही है या घर बैठे नागौर मंडी के सही और सटीक भाव जानना चाहते हैं तो यह ब्लॉग पोस्ट आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है
इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको नागौर मंडी में आने वाली सभी प्रमुख फसलों के अधिकतम, मध्य और न्यूनतम भावों की पूरी सारणी से समझाएंगे
नागौर मंडी की फसलों में आज क्या रहा खास
आज मंडी विशेष उद्योग के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय बाजार और स्थानीय मांग में उतार चढ़ाव के कारण जीरा और इसबगोल के भाव में अच्छी तेजी दर्ज की गई है वही नई फसलों की आवक बढ़ने से को कुछ फसलों के दामों में मामूली गिरावट भी देखने को मिली दलहनी फसलों में मूंग और चने की मांग आज काफी मजबूत रही जिससे किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं
नागौर मंडी भाव आज 22 मई 2026
किसान भाइयों की सुविधा के लिए हमने नीचे दी गई सारणी में आज के आधिकारिक भावों को बहुत ही सरल तरीके से लिखा है यह भाव प्रति कुंतल के हिसाब से है
| फसल का नाम (Crop Name) | अधिकतम भाव (₹/क्विंटल) | मध्यम भाव (₹/क्विंटल) | न्यूनतम भाव (₹/क्विंटल) |
| जीरा (Cumins) | 21,500 | 19,750 | 18,000 |
| ईसबगोल (Psyllium) | 12,300 | 11,650 | 11,000 |
| तिल (Sesame) | 10,000 | 9,000 | 8,000 |
| सौंफ (Fennel) | 9,000 | 8,000 | 7,000 |
| मूंग (Green Gram) | 8,500 | 6,250 | 4,000 |
| सुवा (Dill Seed) | 7,000 | 6,500 | 6,000 |
| सरसों (Mustard) | 6,200 | 5,900 | 5,600 |
| असालिया (Asalia) | 5,650 | 5,325 | 5,000 |
| मेथी (Fenugreek) | 5,100 | 4,950 | 4,800 |
| तारामीरा (Taramira) | 5,050 | 4,525 | 4,000 |
| ग्वार (Guar) | 5,000 | 4,900 | 4,800 |
| चना (Gram) | 4,950 | 4,725 | 4,500 |
| ज्वार (Sorghum) | 4,800 | 3,900 | 3,000 |
| मोठ (Moth Bean) | 4,600 | 4,050 | 3,000 |
मुख्य फसलों का बाजार विश्लेषण
जीरा और इसबगोल ने मारी बाजी
आज नागौर मंडी में जीरे के भावों में जबरदस्त चमक देखने को मिली है जीरे का अधिकतम भाव 21500 प्रति क्विंटल तक पहुंच गया वहीं औषधीय फसल इसबगोल भी 12300 प्रति कुंतल के ऊंचे स्तर पर व्यापार कर रहा है जिन किसानों के पास अच्छी क्वालिटी का माल है उन्हें आज बहुत शानदार मुनाफा मिल रहा है