जोधपुर मंडी भाव आज 21 मई 2026 :- राजस्थान की सबसे बड़ी और प्रमुख मंडी में से एक है यहां ने केवल मारवाड़ बल्कि आसपास के कहीं जिलों के किसान अपनी उपज बेचने आते हैं विशेष रूप से जीरा, ईसबगोल, ग्वार और मूंग जैसी फसलों के लिए जोधपुर मंडी के भाव पूरे देश के बाजारों को प्रभावित करते हैं
आज 21 मई 2026 को मंडी खुलते ही फसलों की आवक अच्छी रही व्यापारियों और किसानों के बीच सुबह से ही काफी उठापटक देखी गई कि आज जोधपुर मंडी में विभिन्न फसलों के न्यूनतम मध्य और अधिकतम भाव क्या रहे ताकि आप अपनी फसल बेचने का सही फैसला ले सके
जोधपुर मंडी आज के भाव 21 मई 2026
नीचे दी गई सारणी में आज के आधिकारिक और खुले बाजार के भाव दिए गए हैं यह भाव प्रति क्विंटल के हिसाब से हैं
| फसल का नाम | अधिकतम भाव (₹/क्विंटल) | मध्यम भाव (₹/क्विंटल) | न्यूनतम भाव (₹/क्विंटल) |
| जीरा (Cummin) | 22,500 | 20,250 | 18,000 |
| ईसबगोल (Psyllium) | 13,200 | 12,100 | 11,000 |
| सफेद तिल | 13,000 | 12,250 | 11,500 |
| धनिया | 9,380 | 9,380 | 9,380 |
| सौंफ | 8,000 | 7,000 | 6,000 |
| पीली सरसों | 7,600 | 7,050 | 6,500 |
| मूंग | 7,200 | 6,850 | 6,500 |
| सरसों (काली) | 6,400 | 6,000 | 5,600 |
| मोठ | 6,000 | 4,950 | 3,900 |
| चना | 5,400 | 5,150 | 4,900 |
| मेथी | 5,230 | 5,230 | 5,230 |
| ग्वार | 5,000 | 4,900 | 4,800 |
| ज्वार | 4,800 | 3,500 | 2,210 |
| गेहूं | 2,600 | 2,525 | 2,450 |
| बाजरा | 2,400 | 2,300 | 2,200 |
| तारामीरा* | 5,100 | 4,800 | 4,500 |
| अरंडी (Castor)* | 6,200 | 5,900 | 5,500 |
| कपास (नरमा)* | 7,500 | 7,100 | 6,600 |
| जौ (Barley)* | 2,150 | 2,000 | 1,850 |
प्रमुख फसलों के बाजार का विश्लेषण
जीरा और इसबगोल का हाल
जोधपुर मंडी में आज जीरे की आवक बढ़िया रही अछि क्वालिटी का जीरा आज 22500 प्रति क्विंटल के अधिकतम स्तर पर बिका चालू सीजन में एक्सपोर्ट डिमांड और घरेलू मांग के चलते जीरे में लगातार सुधार देखा जा रहा है वही औषधि फसल ईसबगोल की बात करें तो ऊपरी भाव आज 13200 दर्ज किया गया
ग्वार और सरसों में स्थिरता
ग्वार के भाव पिछले कुछ समय से एक सीमित दायरे में ही घूम रहे हैं आज जोधपुर मंडी में ग्वार का अधिकतम भाव ₹5000 रहा जबकि ज्यादातर व्यापार 4900 के आसपास हुआ सरसों के बाजार में भी सामान्य उठापटक देखने को मिली काली सरसों जहां 6400 तक बिकी वही पीली सरसों के प्रति किसानों का आकर्षक ज्यादा दिखा और यह 7600 के ऊंचे स्तर को छू गई