मेड़ता मंडी को जीरा और मूंग की राजधानी कहना गलत नहीं होगा यहां की फैसले अपनी क्वालिटी के लिए पूरे देश में मशहूर है आज सुबह जैसे ही मंडी के गेट खुले और नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई व्यापारियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली विशेष रूप से जीरा और इसबगोल की मांग में तेजी दर्ज की गई
आज के भावों की विस्तृत सूची निम्नलिखित है
नीचे दी गई सारणी में आप आज की प्रमुख फसलों के न्यूनतम मध्य और अधिकतम भाव देख सकते हैं यह जानकारी सीधे मंडी यार्ड की बोली और व्यापारियों से बातचीत के आधार पर तैयार की गई है
| फसल | अधिकतम भाव | मध्य भाव | न्यूनतम भाव |
| मूंग | ₹7000 – 7300 | ₹6000 – 7000 | ₹5000 – 6000 |
| चना | ₹5050 | ₹4900 | ₹4750 |
| सुवा | ₹8000 | ₹7500 | ₹7000 |
| सौंफ | ₹12000 | ₹4900 | ₹4750 |
| जीरा | ₹18000 – 20000 | ₹17000 – 18000 | ₹16000 – 17000 |
| ग्वार | ₹5250 | ₹5100 | ₹4950 |
| ईसबगोल | ₹13500 | ₹12000 | ₹11000 |
| तारामीरा | ₹5250 | ₹5100 | ₹4900 |
| असालिया | ₹5900 | ₹5600 | ₹4800 |
| रायड़ा (सरसों) | ₹7000 (42% Fat) | ₹6600 – 6800 | ₹6300 |
फसलों का विश्लेषण कहां है सबसे ज्यादा फायदा
मूंग के भाव में स्थिरता और सुधार
मेड़ता की पहचान ही मूंग है आज मूंग का अधिकतम भाव ₹7000 – 7300 प्रति क्विंटल तक पहुंचा व्यापारियों का कहना है की अच्छी क्वालिटी के दाने और कम नमी वाले माल के लिए मिल मालिक ऊंची कीमत देने को तैयार है अगर आपकी फसल साफ सुथरी है तो आपको ₹7000 से ऊपर का भाव मिलने की पूरी उम्मीद है
जीरा बाजार का असली खिलाड़ी
जीरा आज भी मंडी का ब्लैक गोल्ड साबित हुआ ₹20000 प्रति क्विंटल का आंकड़ा छूने के बाद किसानों में काफी उत्साह है पिछले कुछ हफ्तों से जो अनिश्चित बनी हुई थी वह अब धीरे-धीरे कम हो रही है एक्सपर्ट का मानना है कि निर्यात की मांग बढ़ने से जीरे के भाव में अभी और सुधार आ सकता है
सौंफ और ईसबगोल की चमक
सौंफ के भाव आज ₹12000 तक रहे जो की एक सम्मानजनक स्तर है वही इसबगोल भी ₹13500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है इन दोनों चीजों में आवक थोड़ी कम है जिसका सीधा असर कीमतों की मजबूती पर दिख रहा है
रायड़ा
सरसों के भाव में इस बार कंडीशन यानी तेल की मात्रा का बड़ा रोल है 40% से अधिक ऊपर पेंट वाले माल की कीमत ₹7000 प्रति क्विंटल तक जा रही है किसानों को सलाह है कि वह अपनी फसल को सुखाकर लाया ताकि सही वजन और अच्छे भाव मिल सके









