Railway ALP Recruitment 11,127 Assistant Loco Pilot की सीधी भर्ती, योग्यता और Last Date यहाँ चेक करें 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी और आधिकारिक खबर सामने आई है रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सहायक लोको पायलट (ALP) के पदों के लिए नोटिफिकेशन (CEN 01/2026) जारी कर दिया गया है 

इस बार इस भर्ती में कुल 11127 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है कि RRB प्रयागराज के अंतर्गत ही 600 से अधिक पात्र रखे गए हैं अगर आप भी लोको पायलट बनकर ट्रेनों की कमान संभालना चाहते तो यह ब्लॉग पोस्ट आपके लिए बहुत जरूरी है जिसमें हम आपको बताएंगे किस प्रकार इसमें अपना आवेदन करना है, आवेदन शुल्क, आयु सीमा क्या रखी गई है तथा शैक्षणिक योग्यता किस प्रकार रखी गई है इन सब के जानकारी देने वाले हैं 

इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है तथा आवेदन 15 मई  2026 से शुरू हो जाएगा तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जून 2026 रखी गई है और जो भी उम्मीदवार अपना आवेदन करना चाहते हैं पर ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं 

Railway ALP Recruitment 2026 का ओवरव्यू 

विशेषताविवरण
भर्ती बोर्ड का नामरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) 
नोटिफिकेशन जारीCEN 01/2026 
पद का नामअसिस्टेंट लोको पायलट (ALP) 
कुल पद 11,127
प्रयागराज के पद600 से अधिक
आवेदन की शुरुआत15 मई 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि14 जून 2026
पे  लेवललेवल 2,  7वें वेतन आयोग के अनुसार
पारंपरिक मूल वेतन₹19,900
इन – हैंड – सैलेरी₹25000 से ₹35000
शैक्षणिक योग्यता10वीं पास तथा ITI  डिप्लोमा / इंजीनियरिंग डिग्री
आयु सीमा18 से 30 वर्ष तथा आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को मानकर की जाएगी
चयन प्रक्रियाCBT 1, CBT  2, CBAT 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.rrbapply.gov.in

Railway ALP Recruitment 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां 

रेलवे ने इस भर्ती के लिए ऑनलाइन पोर्टल की तारीखों का ऐलान भी कर दिया उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह समय सीमा का विशेष ध्यान रखकर तथा समय सीमा समाप्त होने से पहले अपना आवेदन फॉर्म भर दे

इस भर्ती में आवेदन शुरू होने की तिथि 15 मई  2026 रखी गई है तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जून 2026 रखी गई है जो भी उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म भरना चाहते थे ऑनलाइन माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं 

BPCL Recruitment 2026 भारत पेट्रोलियम में जूनियर एग्जीक्यूटिव की सीधी भर्ती, ₹17.11 लाख तक का पैकेज अभी आवेदन करें :- Read More 

Railway ALP Recruitment 2026 के लिए सैलरी और पद की जानकारी 

सहायक लोको पायलट के पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को बेहतर वेतन की सुविधा दी जाती है इनका वेतन निम्नलिखित प्रकार से रखा गया है

  • प्रारंभिक मूल वेतन :- ₹19900 प्रतिमाह
  • अन्य पत्ते :– इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता (DA) , मकान किराया भत्ता (HRA) , और रनिंग अलाउंस जैसे कहीं सरकारी लाभ मिलते हैं 

RRB प्रयागराज के लिए विशेष अपडेट 

प्रयागराज जॉन हमेशा से ही प्रतियोगी परीक्षाओं का केंद्र रहा है इस नोटिफिकेशन के अनुसार अकेले आरआरबी प्रयागराज के अधीन 600 से अधिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी यह उन स्थानीय छात्रों के लिए एक बड़ा मौका है जो अपने क्षेत्र के आसपास ही नौकरी पाना चाहते हैं

Railway ALP Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क 

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए एक निश्चित आवेदन शुल्क तय किया गया है जब भी आप आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करते हैं तो निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य रखा गया है इसमें निम्नलिखित आवेदन शुल्क रखा गया है तथा आरक्षित वर्गों को आवेदन शुल्क में विशेष छूट भी प्रदान की गई है  

वर्गआवेदन शुल्क
सामान्य तथा ओबीसी₹500
SC/ST/ महिला तथा दिव्यांग₹250

Railway ALP Recruitment 2026 के लिए आयु सीमा 

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए एक निश्चित आयु सीमा रखी गई है जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं उनकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है और आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में विशेष छूट भी प्रदान की गई है तथा जो उम्मीदवार ओबीसी वर्ग में आते हैं उनको 3 साल और SC/ST  वर्ग में आते हैं उनको 5 साल की विशेष छूट प्रदान की गई है

Railway ALP Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए आवेदन प्रक्रिया 

जो भी उम्मीदवार रेलवे द्वारा जारी भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं वह ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं इसमें आवेदन करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रियाओं को फॉलो करें

  • सबसे पहले आपको रेलवे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.rrbapply.gov.in) पर जाना है
  • आप आधिकारिक वेबसाइट (Download Offical Notification) पर आने के बाद में CEN 01/2026 लिंक पर क्लिक करना है और अपने मोबाइल नंबर ईमेल के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन कर लेना है
  • अब रजिस्ट्रेशन करने के बाद में आपको अपने डॉक्यूमेंट को अपलोड करना है डॉक्यूमेंट में आपको अपने फोटो सिग्नेचर और जाति प्रमाण पत्र को स्कैन करके अपलोड कर देना है इनकी साइज का विशेष ध्यान रखना है
  • अब यह सब कुछ करने के बाद में जितना आवेदन शुल्क रखा गया है वह आवेदन शुल्क नेट बैंकिंग,  कार्ड तथा यूपीआई के जरिए जमा कर देना है यह सब कुछ करने के बाद में आपको अपने फॉर्म को सबमिट कर देना है और अपने फार्म का प्रिंट आउट निकाल लेना है जो भविष्य में काम आने वाला है

Railway ALP Recruitment 2026 मैं उम्मीदवारों की चयन 

इस भर्ती में जो भी उम्मीदवार शामिल होते हैं उनका चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा 

  • CBT – 1 :- इस चरण में  आवेदन किए गए उम्मीदवारों का कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा 
  • CBT – 2 :- इस चरण में मुख्य परीक्षा का आयोजन होगा
  • CBAT :- कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट 
  • मेडिकल टेस्ट :- शारीरिक और विजन टेस्ट 

Railway ALP Recruitment 2026 से संबंधित जानकारी 

रेलवे की यह भर्ती  उन सभी के लिए एक सुनहरा अवसर है जो रेलवे की कई दिनों से तैयारी कर रहे हैं इस भर्ती में आवेदन शुरू होने की तिथि 15 मई 2026 रखी गई है तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जून रखी गई है जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह 14 जून से पहले कर ले यह भर्ती  विशेष रूप से प्रयागराज जॉन के अभ्यर्थियों के लिए सीटों की संख्या काफी उत्साह जनक है अपनी तैयारी को आज से ही एक नई दिशा दें ताकि आप इसे 11,127 पदों की दौड़ में अपनी जगह पक्की कर सके 

Q1. रेलवे (ALP) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे 

Ans :- आधिकारिक अधिसूचना (CEN 01/2026) के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 15 मई  2026 से शुरू होगी और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 14 जून 2026 रखी गई है

Q2. RRB प्रयागराज जोन में कुल कितने पद हैं

Ans :- इस बार की भर्ती में प्रयागराज जॉन के अंतर्गत 600 से अधिक पदों को शामिल किया गया है स्थानीय उम्मीदवार के लिए यह एक बहुत अच्छा मौका है

Q3. असिस्टेंट लोको पायलट की शुरुआती सैलरी कितनी होती है 

Ans :- चयनित अभ्यर्थियों को ₹19900 के प्रारंभिक मूल वेतन पर नियुक्ति किया जाएगा इसके अलावा महंगाई भत्ता रनिंग अलाउंस और अन्य भत्ते  मिलकर इन हैंड सैलरी काफी अच्छी बनती है

Q4. क्या  फाइनल ईयर के छात्र इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं 

Ans :- नहीं आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून 2026 तक आपके पास आपकी मार्कशीट या डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है

Q5. क्या इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है 

Ans :- हां रेलवे की CBT परीक्षा में आमतौर पर ⅓ की नेगेटिव मार्किंग होती है यानी हर तीन गलत उत्तर पर आपका एक सही अंक काट लिया जाता है

Q6. क्या बिना ITI के 12वीं पास छात्र फॉर्म भर सकते हैं 

Ans :- नहीं सहायक लोको पायलट (ALP)  पद के लिए 10वीं के साथ ITI डिप्लोमा या इंजीनियरिंग की डिग्री होना जरूरी है अगर आपने सिर्फ 12वीं की है तो आप टेक्नीशियन के कुछ पदों के लिए योग्य हो सकते हैं लेकिन ALP के लिए तकनीकी योग्यता अनिवार्य है

Q7. परीक्षा शुल्क वापस कैसे मिलता है

Ans :- जब आप पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उपस्थित होते हैं तो उसके कुछ समय बाद रेलवे आपको आपके द्वारा दिए गए बैंक खाते में नियत राशि को रिफंड कर देता है

Leave a Comment