UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती (722 पद), अभी आवेदन करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 2026 की सबसे बड़ी भर्ती का आयोजन करने जा रहा है इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन 6 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया गया है यह भर्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आबकारी विभाग में आबकारी सिपाही के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है इस भर्ती में कुल 722 पद रखे हैं जो भी उम्मीदवार अपना आवेदन करना चाहते हैं उनके लिए जल्दी ऑनलाइन आवेदन शुरू होने वाले हैं इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन 4 जून 2026 को शुरू होंगे तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जून 2026 रखी गई है और आवेदन करने का माध्यम ऑनलाइन रखा गया है

इस भर्ती के माध्यम से कुल 722 पदों को भरा जाएगा यदि आपने PET 2025 की परीक्षा दी है और आप नौकरी की तलाश में है तो यह मौका आपके लिए बहुत खास हो सकता है इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया के बारे में बताने वाले हैं अगर आपको यह ब्लॉग पोस्ट अच्छी लगे तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें 

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 का ओवरव्यू 

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
संस्था का नामउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
पद का नामआबकारी सिपाही
कुल पद722 पद
विज्ञापन संख्या08 – परीक्षा / 2026 
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
नौकरी का स्थानउत्तर प्रदेश
आधिकारिक वेबसाइटhttps://upsssc.gov.in/

UPSSSC Excise Constable Recruitment की महत्वपूर्ण तिथियां 

इस भर्ती प्रक्रिया की समय सीमा को ध्यान में रखना बहुत जरूरी है ताकि आप अंतिम समय की हड़बड़ी से पहले अपना आवेदन कर सके 

आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि6 अप्रैल 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि4 जून 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि24 जून 2026
आवेदन शुल्क भुगतान करने की तिथि 24 जून 2026
फार्म में संशोधन करने की तिथि1 जुलाई 2026

UPSSSC Excise Constable Recruitment के पदों का विवरण 

इस भर्ती में कुल 722 पदों पर यह भर्ती जारी की गई है इसमें सामान्य चयन और विशेष चयन दोनों शामिल है इसमें निम्नलिखित पद श्रेणियों के आधार पर रखे गए हैं जो एक सारणी के द्वारा समझे 

श्रेणीकुल पद
अनारक्षित (General ) 246
अन्य पिछड़ा वर्ग ( OBC ) 215
अनुसूचित जाति ( SC ) 174
अनुसूचित जनजाति ( ST ) 26
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ( EWS ) 61
कुल योग722

UPSSSC Excise Constable Recruitment आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता 

उत्तर प्रदेश आबकारी सिपाही भर्ती 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यता होना अनिवार्य है बिना इन योग्यता के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे 

  • अनिवार्य योग्यता :- उम्मीदवारों को भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से इंटरमीडिएट 12वीं पास या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए
  • PET 2025 :- यह भर्ती मुख्य परीक्षा के अंतर्गत आता है इसलिए अभ्यर्थियों के पास UPSSSC PET 2025 का स्कोर कार्ड होना चाहिए यदि किसी अभ्यर्थी का स्कोर शून्य या नकारात्मक है तो वह आवेदन के पात्र नहीं होंगे 
  • अधिमानी योग्यता :- यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं तो उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी जिनके पास प्रादेशिक सेवा में न्यूनतम 2 वर्ष की सेवा का अनुभव तथा राष्ट्रीय कैंडिडेट का भी प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो

UPSSSC Excise Constable Recruitment में आवेदन करने के लिए आयु सीमा 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस भर्ती के लिए आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर रखी गई है इसका विवरण आपको निम्नलिखित सारणी में मिलेगा

श्रेणीन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
General / UR 18 वर्ष40 वर्ष
OBC18 वर्ष45 वर्ष (5 साल की छूट ) 
SC18 वर्ष45 वर्ष (5 साल की छूट ) 
ST18 वर्ष45 वर्ष (5 साल की छूट ) 
कुशल खिलाड़ी18 वर्ष45 वर्ष (5 साल की छूट ) 

UPSSSC Excise Constable Recruitment आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क 

UPSSSC में इस बार भी आवेदन प्रक्रिया को बहुत ही सरल रखा गया है शुरुआत में सभी श्रेणियां के लिए केवल आवेदन प्रक्रिया शुल्क देना होगा तथा आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क में विशेष छूट भी प्रदान की गई है इसमें निम्नलिखित आवेदन शुल्क रखा गया है 

श्रेणी आवेदन शुल्कऑनलाइन प्रक्रिया शुल्ककुल शुल्क
General ₹00₹25₹25
OBC₹00₹25₹25
SC₹00₹25₹25
ST₹00₹25₹25
EWS ₹00₹25₹25

UPSSSC Excise Constable Recruitment उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया 

UPSSSC Excise Constable Recruitment में जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं तथा इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा सबसे पहले उम्मीदवारों को अपना ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरना होगा उसके बाद में एक लिखित परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा जो लिखित परीक्षा के आयोजन को पास करता है उसके बाद में उन उम्मीदवारों को मेडिकल और फिजिकल किया जाएगा उसके बाद में इस भर्ती में उनका शामिल किया जाएगा और उनको अपने-अपने पद सौंप दिए जाएंगे

BTSC Lab Assistant Bharti 2026: बिहार में लैब असिस्टेंट बनने का सुनहरा मौका, ऐसे करें अप्लाई :- Read More 

UPSSSC Excise Constable Recruitment में आवेदन किस प्रकार करें 

UPSSSC Excise Constable Recruitment में जो भी उम्मीदवार अपना आवेदन करना चाहते हैं वह ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं जब भी आप आवेदन करने जाते हैं उसे पहले इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके एक बार पढ़ ले उसके बाद में ही इस भर्ती में अपना आवेदन फॉर्म भरना है निम्नलिखित प्रक्रियाओं को फॉलो करके आप इसमें आसानी से अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं 

  • सबसे पहले आपको इस भर्ती के आधिकारिक वेबसाइट (https://upsssc.gov.in/) पर जाना है 
  • अब आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद में आपको इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन को डाउनलोड (Download Now) कर लेना है और उसे अधिकारी नोटिफिकेशन में दी हुई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना है उसके बाद में इस भर्ती में अपना आवेदन फॉर्म भरना है
  • अब इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको “PET 2025 Registration Number “ और ओटीपी के जरिए अपने अकाउंट को क्रिएट कर लेना है और क्रिएट करने के बाद में लॉगिन करना है 
  • अब लोगिन करने के बाद में आपको इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन वहां पर देखने को मिल जाएगा और “Apply Now”  का बटन देखने को मिल जाएगा उस पर आप क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जाएगा उसे फॉर्म में पूछे सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भर देना है 
  • अब सभी जानकारी को भरने के बाद में आपको अपने फोटो और सिग्नेचर को यहां पर अपलोड करना है और जरूरी दस्तावेज को यहां पर अपलोड करना है इन सबको अपलोड करने से पहले आपको अपने डॉक्यूमेंट की साइज का विशेष ध्यान रखना है उसके बाद में इन सबको अपलोड कर देना है 
  • अब यहां पर जितना आवेदन शुल्क रखा गया है वह आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से भुगतान कर देना है जो नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीएससी स कर सकते हैं और अपने फॉर्म को सबमिट कर लेना है और अपने फार्म का प्रिंट और निकाल लेना जो भविष्य में काम आने वाला है 

UPSSSC Excise Constable Recruitment से सम्बंधित कुछ और जानकारी 

UPSSSC Excise Constable Recruitmen उन लोगों के लिए एक सुनहरा मौका है जो उत्तर प्रदेश सरकार के साथ जोड़कर एक सम्मानजनक करियर बनाना चाहते हैं 722 पद पर एक अच्छी संख्या है और यदि आपकी तैयारी और PET स्कोर अच्छा है तो आपकी सफलता की संभावना काफी अधिक है आवेदन करते समय यह सावधानी रखें की आधिकारिक नोटिफिकेशन को डाउनलोड करें और एक बार अच्छी तरह से पढ़ ले उसके बाद में इस भर्ती में अपना आवेदन फॉर्म भरना है 

FAQ 

Q1. UPSSSC Excise Constable Recruitment के लिए कुल कितने पद हैं 

Ans :- इस भर्ती के माध्यम से कुल 722 पदों को भरा जाएगा जिसमें सामान्य और विशेष चयन दोनों शामिल है 

Q2. क्या इस भर्ती के लिए PET 2025 अनिवार्य है 

Ans :- हां केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो UPSSSC PET 2025 की परीक्षा में शामिल हुए थे और जिनके पास आयोग द्वारा जारी वैध स्कोर कार्ड है 

Q3. आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है 

Ans :- उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य रखा गया है 

Q4. इस भर्ती के लिए आयु सीमा क्या रखी गई है 

Ans :- उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है 

Q5. क्या अन्य राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं 

Ans :- हां अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं लेकिन उन्हें सामान्य श्रेणी के अंतर्गत माना जाएगा और उनके PET 2025 का स्कोर होना अनिवार्य है 

Leave a Comment