यदि आप एक ग्रामीण इलाके में रहते हैं और आपके पास अपनी जमीन है तो स्वामित्व योजना आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हो सकती है यह योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही है जो गांव में रहने वाले लोगों को उनकी जमीन का डिजिटल नक्शा प्रदान करती है लिए इस योजना के बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं तथा यह भी बताया कि आपको जमीन का डिजिटल मैप किस प्रकार मिलेगा आप घर बैठे किस प्रकार इस मैप के जरिए आप अपनी जमीन का डिजिटल मैप निकाल सकते हैं तथा आप यह भी जान सकते हैं कि आपकी जमीन कहां से कहां तक की है
स्वामित्व योजना क्या है
स्वामित्व योजना का पूरा नाम प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना रखा गया है जिसका मतलब है “Prime Minister Scheme for Surveying Village Area and Mapping with Improvised Technology in Village Areas” यह योजना भारत में 2020 में अप्रैल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू की गई थी
इस योजना का मुख्य उद्देश्य गांव में रहने वाले लोगों को उनकी जमीन का सही और डिजिटल नक्शा प्रदान करना है इससे लोगों के पास अपनी जमीन का सरकारी दस्तावेज होता है जिससे उन्हें बहुत सारे फायदे मिल जाते हैं इस नक्शे से बैंक के द्वारा किसान लोन ले सकता है व्यापार में सहायता मिलती है संपत्ति का हस्तांतरण आसानी से होता है तथा सरकारी स्वीकृति भी प्राप्त हो जाती है और जमीन के प्रति सुरक्षा भी बढ़ती है इन सब के बारे में आज हम आपको जानकारी देने वाले हैं
स्वामित्व योजना के लाभ क्या है
स्वामित्व योजना के कहीं प्रकार के लाभ हैं जो किसानों को प्राप्त होते हैं यह योजना अप्रैल 2020 में हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू कर की गई योजना है इस योजना के प्रमुख लाभ आप निम्नलिखित दिए गए Point के आधार पर समझ सकते हैं
- सरकारी स्वीकृति :- इस योजना के तहत आपको आपकी जमीन का सरकारी नक्शा मिलता है जो कानूनी तौर पर मान्य होता है और इस पर सरकार द्वारा सील भी होती है जिसके आधार पर वह नक्शा मान्यता प्राप्त नक्शा होता है
- बैंक लोन :- जब आपके पास आपकी जमीन का सरकारी दस्तावेज होता है तो बैंक आसानी से आपको लोन दे सकती है और उसे लोन का किस उपयोग करके बिजनेस को शुरू कर सकता है तथा अपनी खेती में काम में ले सकता है
- व्यापार में सहायता :- आप अपनी जमीन पर कोई भी व्यावसायिक गतिविधि शुरू कर सकते हो
- संपत्ति का हस्तरण :- आप अपनी जमीन को बेच सकते हैं या किसी को दे सकते हैं
- सुरक्षा :- आपकी जमीन के सुरक्षा बढ़ जाती है और कोई भी आपकी जमीन पर अवैध कब्जा नहीं कर सकता
स्वामित्व योजना के लिए पात्रता कौन-कौन है
स्वामित्व योजना का लाभ लेने के लिए आपको निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होगी इन शर्तों को पूरा करने के बाद में आप इस योजना के लिए पात्रता प्राप्त कर सकते हो
- आप भारत का नागरिक होना जरूरी है तब ही आप इस योजना में हिस्सा ले सकते हैं
- आपका नाम ग्राम पंचायत के रिकॉर्ड में होना अनिवार्य रखा गया है
- आपके पास जमीन का कब्जा होना जरूरी है तभी आप उसे जमीन के असली हकदार माने जाते हो और उसे जमीन का आपको नक्शा प्राप्त हो सकता है
- आप किसी गांव या छोटे शहर में रहते हो
- आपकी जमीन कृषि भूमि नहीं होनी चाहिए यह योजना आवश्यक भूमि के लिए शुरू की गई योजना है
स्वामित्व योजना में आवेदन किस प्रकार करें
स्वामित्व योजना के लिए आवेदन करना बहुत ही आसान है इसे हम विस्तार से समझते हैं निम्नलिखित दिए गए बिंदु को फॉलो करके आप इस योजना में अपना आवेदन कर सकते हैं यहां से आप ऑफलाइन तथा ऑनलाइन दोनों प्रकार से आवेदन कर सकते हैं अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो अपने नजदीकी पंचायत में चाहिए वहां से आप ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको ऑनलाइन आवेदन करना समझाएं
- सबसे पहले आपको अपने ब्राउज़र में उनके आधिकारिक वेबसाइट को सर्च करना है इसकी आधिकारिक वेबसाइट नीचे इन Point के आखिर में मिल जाएगी
- आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद में आपको ऊपर की तरफ आवेदन का ऑप्शन देखने को मिलता है उस पर क्लिक करके आप आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने के बाद में सरकार द्वारा ड्रोन तकनीकी का उपयोग करके आपकी जमीन का संरक्षण किया जाता है
- अब जब जमीन का संरक्षण कर लिया जाता है तो संरक्षण के बाद आपको जमीन का डिजिटल नक्शा और रिकॉर्ड मिल जाता है जिस नाम से यहां पर अपने आवेदन किया था
स्वामित्व योजना के चरण
स्वामित्व योजना के चरणों को आप इस टेबल के द्वारा समझे
| चरण | प्रक्रिया | समय या अवधि |
| 1 | पंचायत पंजीकरण | 1 से 2 सप्ताह |
| 2 | दस्तावेज सत्यापन | 2 से 3 सप्ताह |
| 3 | ड्रोन संरक्षण | 4 से 6 सप्ताह |
| 4 | डाटा प्रोसेसिंग | 2 से 3 हफ़्ते |
| 5 | नक्शा जारी करना | 1 से 2 हफ्ते |
| कुल समय | प्रक्रिया पूरी | 2 से 3 महीने |
संभावित योजना में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
स्वामित्व योजना में आवेदन करने के लिए आप निम्नलिखित दी गई टेबल के आधार पर दस्तावेज को समझा तथा उनके विवरण को समझें
| दस्तावेज | विवरण |
| आधार कार्ड | पहचान सत्यापन के लिए |
| पैन कार्ड | कर संबंधी जानकारी |
| ऋण पत्र | यदि जमीन पर कोई कर्ज है |
| गिरदावरी | ग्राम पंचायत से जमीन का विवरण |
| पुराने दस्तावेज | जमीन के मालिकाना हक का प्रमाणपत्र |
| मोबाइल नंबर | संपर्क के लिए |
| ईमेल आईडी | अधिसूचना के लिए |
स्वामित्व योजना के बारे में कुछ और जानकारी
यह योजना ने सिर्फ गांव में रहने वाले लोगों के लिए फायदेमंद है बल्कि भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी सहायता प्रदान करती है जब लोगों के पास अपनी जमीन के सरकारी दस्तावेज होते हैं तो वह अपनी जमीन का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और आर्थिक विकास में योगदान दे सकते हैं इस योजना के तहत लगभग 6 करोड़ गांव में रहने वाले लोगों को लाभ मिल सकता है यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते तो आज ही अपने गांव की पंचायत में संपर्क करें
स्वामित्व योजना एक अद्भुत योजना है भारत के ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण यदि आप गांव में रहते हैं और आपके पास जमीन है तो इस योजना का लाभ अवश्य से ले इसमें आपकी जमीन सुरक्षित रहेगी और बैंक से लोन भी प्राप्त कर सकेंगे अधिक जानकारी के लिए आप स्वामित्व योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या अपने गांव की पंचायत संपर्क कर सकते हैं यह योजना आपके भविष्य को सुरक्षित करने का एक शानदार तरीका है









