PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: Free Electricity Scheme Details | पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पूरी जानकारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026 देश के करोड़ों परिवारों के लिए एक बड़ी राहत योजना है इस योजना का मुख्य उद्देश्य घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर हर महीने 300 यूनिट तक मुक्त बिजली उपलब्ध कराना और बिजली बिल को कम करना है

अगर आप भी बढ़ते बिजली बिल से परेशान है और सोलर सिस्टम लगवाने की सोच रहे तो यह ब्लॉग पोस्ट आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है इस  पोस्ट में हम आपको पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, सब्सिडी जरूरी दस्तावेज के बारे में बताने वाले हैं और किस प्रकार इसमें आवेदन करके आपको फायदा होने वाला है इसके बारे में मैं बातचीत करने वाले हैं

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के मुख्य उद्देश्य 

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana का मुख्य लक्ष्य निम्नलिखित है

  • घरेलू बिजली बिल को कम करना
  • सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देना
  • पर्यावरण संरक्षण
  • मध्य और निम्न वर्ग को आर्थिक राहत प्रदान करना

सरकार चाहती है कि देश के अधिक से अधिक घर रूफटॉप सोलर सिस्टम अपना यह ताकि पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम हो सके

PM Matru Vandana Yojana 2026: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ किसे मिलेगा :- Read More 

योजना की मुख्य विशेषताएं 

विशेषताविवरण
योजना का नामPM Surya Ghar Muft Bijli Yojna 
लाभ300 यूनिट तक मुफ्त बिजली
लाभार्थीघरेलू उपभोक्ता
सब्सिडीकेंद्र सरकार द्वारा निर्धारित
आवेदन मोडऑनलाइन
उद्देश्यसोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन को बढ़ावा

कौन-कौन ले सकते हैं इस योजना का लाभ 

इस योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित पात्रता रखी गई है

  • जो भी आवेदन करने वाला आवेदक है वह भारत का नागरिक होना चाहिए
  • उसके नाम पर घर होना चाहिए
  • घर की छत सोलर पैनल लगाने योग्य हो
  • सक्रिय बिजली कनेक्शन होना जरूरी
  • पहले से किसी अन्य सोलर सब्सिडी का लाभ न दिया हो

कितनी मिलेगी सब्सिडी 

सरकार रूप टॉप सोलर सिस्टम पर क्षमता के अनुसार सब्सिडी देती है नीचे एक सामान्य अनुमान दिया गया है उसे अनुमान को आप एक बार देख सकते हैं

सोलर सिस्टम अनुमानित सब्सिडी 
1 किलोवाट₹30000 तक
2 किलोवाट₹60000 तक
3 किलोवाट₹78000 तक
3 किलोवाट से अधिकनिर्देशित सीमा तक 

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में आवेदन कैसे करें 

इस योजना में आवेदन करना बहुत ही सरल रखा गया है जो भी आवेदन करना चाहते हैं वह ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं इसके लिए निम्नलिखित प्रक्रियाओं को फॉलो करें 

  • सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://solarrooftop.pmsuryaghar.gov.in/) पर जाना है
  • अब आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद में आपको राज्य और बिजली वितरण कंपनी का चयन करना है और अपनी उपभोक्ता संख्या को दर्ज करना है
  • अब उसके बाद में आपको अपने मोबाइल नंबर डालकर OTP  से सत्यापन कर लेना है और आवश्यक दस्तावेज को अपलोड कर देना है
  • अब अपने आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद में स्वीकृति के बाद अधिकृत वेंडर से सोलर इंस्टॉलेशन करवा सकते हैं

योजना के लिए जरूरी दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • बिजली का बिल
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • घर के स्वामित्व का प्रमाण

सोलर लगाने से संभावित बिजली की बचत

मासिक बिजली बिलसोलर के बाद अनुमानित बिलवार्षिक बचत
₹2000₹200 से ₹300₹20000 +
₹3000₹300 से ₹500₹30000 +
₹5000₹500 से ₹800₹50000 + 

यह केवल अनुमान है वास्तविक बचत उपयोग और सिस्टम क्षमता पर निर्भर करता है 

FAQ 

Q1. क्या यह योजना पूरे भारत में लागू है 

Ans :- हां यही योजना पूरे देश के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए है

Q2. क्या किराएदार आवेदन कर सकते हैं

Ans :- नहीं समानत घर के मालिक को ही आवेदन करना होता है

Q3. क्या सोलर सिस्टम लगाने के बाद मेंटेनेंस खर्च होता है 

Ans :- मेंटेनेंस बहुत कम होता है केवल समय-समय पर सफाई जरूरी है

Q4. सब्सिडी कब मिलेगी 

Ans :- इंस्टॉलेशन और निरीक्षण के बाद सब्सिडी सीधे बैंक खाते में जमा की जाती है

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से संबंधित कुछ और जानकारी 

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026 आम नागरिकों के लिए एक बेहतरीन अवसर है अगर आपके पास खुद का घर है और बिजली बिल ज्यादा आता है तो यह योजना आपके लिए दीर्घकालिक बचत और ऊर्जा आत्मनिर्भर का रास्ता खोल दे सकती है सोलर ऊर्जा ने केवल आपके खर्चे को कम करती है बल्कि देश को हरित भविष्य की ओर भी लेकर जाती है यदि आप पात्र है तो जल्द आवेदन करें और सरकारी सब्सिडी का लाभ उठाएं 

Leave a Comment