अगर आप एक किसान है और अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं तो आपके लिए 2026 में एक बड़ी अपडेट आई है अब नए रजिस्ट्रेशन के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य कर दी गई है सरकार का उद्देश्य केवल वास्तविक और पात्र किसानों को ही ₹6000 की सालाना आर्थिक सहायता मिल सके आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको पीएम किसान योजना में किस प्रकार रजिस्ट्रेशन करें तथा फार्मर आईडी क्या है और यह क्यों जरूरी है तथा इसके लिए कौन पात्र है और आवेदन किस प्रकार करना है और आवेदन करने के बाद में आपको स्टेटस किस प्रकार चेक करना है इस सभी जानकारी को हम बताने वाले हैं इसलिए इस ब्लॉग पोस्ट को पूरा पढ़ें
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है
प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है यह आर्थिक सहायता किसानों के डायरेक्टर बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है इस योजना के शुरू के लिए एक निश्चित उद्देश्य रखा गया है यह उद्देश्य है कि किसान अपने फसलों के लिए खाद बीज को खरीद सके और उनकी आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके
इसमें जो राशि मिलती है वह तीन किस्तों में प्राप्त की जाती है
- ₹2000 पहली किस्त
- ₹2000 दूसरी किस्त
- ₹2000 तीसरी किस्त
यह पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा जाता है
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2026 में क्या नया है
2026 से सरकार ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं जिसको एक सारणी के द्वारा समझ सकते हैं
| बदलाव | विवरण |
| फार्मर आईडी अनिवार्य | बिना फार्मर आईडी के आवेदन स्वीकार नहीं होगा |
| ई केवाईसी जरूरी | आधार आधारित केवाईसी कराना अनिवार्य |
| भूमि रिकॉर्ड सत्यापन | ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड का मिलन |
| बैंक खाता आधार से लिंक | DBT के लिए जरूरी |
सरकार का लक्ष्य है कि फर्जी लाभार्थियों को हटाया जाए और वास्तविक किसानों तक इस योजना का लाभ पहुंच सके
फार्मर आईडी क्या है
फार्मर आईडी एक यूनिक पहचान संख्या है जो किसानों की जमीन और आधार से जुड़ी होती है इसका मुख्य उद्देश्य है कि किसानों की सही पहचान करना तथा डुप्लीकेट लाभार्थियों को रोकना और योजनाओं का सही वितरण करवाना यदि आपके पास फार्मर आईडी नहीं है तो पहले अपने राज्य की कृषि विभाग वेबसाइट या सीएससी सेंटर में फार्मर आईडी बनवाई
पीएम किसान 2026 के लिए पात्रता
| पात्रता शर्तें | विवरण |
| भारतीय नागरिक | किसान भारत का निवासी होना चाहिए |
| कृषि भूमि | आवेदक के नाम पर खेती की जमीन हो |
| आधार कार्ड | आधार नंबर अनिवार्य |
| बैंक खाता | बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए |
| e – Kyc पूरा | e – KYC अनिवार्य है |
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2026 में किस प्रकार आवेदन करें
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करना बहुत ही सरल रखा गया है निम्नलिखित प्रक्रियाओं को फॉलो करके आप आसानी से इसमें आवेदन कर सकते हैं
- सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in) पर चले जाना है वहां पर आने के बाद में आपको एक ऑप्शन देखने को मिलता है न्यू फॉर्म रजिस्ट्रेशन उस पर क्लिक कर देना है
- आप जैसे उस पर क्लिक करते हो तो आपको सबसे पहले अपने आधार नंबर को दर्ज करना है और अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करके OTP से वेरीफाई कर लेना है अब वेरीफाई करने के बाद में आपको यहां पर अपने खेत का खसरा नंबर तथा फार्मर आईडी को डाल देना है यह डालने के बाद में आपको अपने आधार से लिंक बैंक खाता नंबर भर देना है और अपने फॉर्म को सबमिट कर देना है और अपने फार्म का प्रिंट आउट ले लेना है
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
| दस्तावेज | क्यों जरूरी |
| आधार कार्ड | पहचान सत्यापन |
| फार्मर आईडी | अनिवार्य पहचान |
| बैंक पासबुक | DBT भुगतान |
| जमीन के कागजात | भूमि सत्यापन |
| मोबाइल नंबर | OTP और अपडेट |
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन स्टेटस किस प्रकार चेक करें
अगर अपने आवेदन कर दिया तो आप अपने फार्म का स्टेटस निम्नलिखित प्रक्रियाओं का आधार पर चेक कर सकते हैं
- सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाना है वहां पर आने के बाद में आपको Benefactory स्टेटस का ऑप्शन देखने को मिलता है उसे पर क्लिक करना है अब आपको अपने आधार नंबर तथा मोबाइल नंबर को दर्ज करना है
- आप अपने मोबाइल नंबर तथा आधार नंबर को दर्ज करने के बाद में ओटीपी से वेरीफाई करते ही आपके स्टेटस स्क्रीन पर ओपन हो जाएंगे
Sahara India Refund 2nd List 2026: Investors to Get Up to ₹50,000 सहारा इंडिया रिफंड की दूसरी लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम :- Read More
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2026 में किस्त कब आएगी
| किस्त | महीना |
| पहली किस्त | अप्रैल से जुलाई |
| दूसरी किस्त | अगस्त से नवंबर |
| तीसरी किस्त | दिसंबर से मार्च |
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में और जानकारी
अगर आपको ऑनलाइन आवेदन में समस्या हो रही है तो नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर आवेदन कर सकते हैं हमेशा आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें और किसी फर्जी वेबसाइट सेसावधान रहे
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में फार्मर आईडी अनिवार्य कर दी गई है यदि आप पत्र किस है तो जल्दी से जल्द रजिस्ट्रेशन करें और सालाना ₹6000 की सहायता प्राप्त करें सही दस्तावेज और सही जानकारी के साथ आवेदन करने पर आपका फॉर्म आसानी से स्वीकृत हो जाएगा









