Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana: किसानों के लिए बड़ी खबर! फसल नुकसान का पैसा पाने के लिए ऐसे करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहां की बड़ी आबादी खेती पर निर्भर करती है लेकिन कई बार प्राकृतिक आपदाओं जैसे सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि, तेज बारिश या तूफान के कारण किसानों की फसल खराब हो जाती है ऐसे समय में किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत की है इस योजना का उद्देश्य किसानों को फसल खराब होने की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है

अगर आपकी फसल भी प्राकृतिक आपदा के कारण खराब हो गई है तो इस योजना के तहत आपको फसल नुकसान का मुआवजा मिल सकता है इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको इस योजना से जुड़ी सभी जानकारी जैसे पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया बताने वाले हैं जिनको फॉलो करके आप आसानी से इस योजना में अपना आवेदन कर सकते हैं और अपनी फसल का बीमा करवा कर आर्थिक सहायता प्रदान कर सकते हैं

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्या है 

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसे साल 2016 में शुरू किया गया था इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान से बचाना और उन्हें आर्थिक मदद करना है

इस योजना के तहत अगर किसी किसान की फसल सूखा, बाढ़, तूफान, ओलावृष्टि या अन्य प्राकृतिक कारणों से खराब हो जाती है तो सरकार उन्हें बीमा की राशि प्रदान करती है जिसे आम भाषा में मुआवजा कहा जाता है इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य किसानों  की आर्थिक सहायता प्रदान करना है

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2026: सरकार देगी युवाओं को नौकरी के नए अवसर, यहाँ से करें Official Form Fill-up :- Read More 

योजना का प्रमुख उद्देश्य 

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू करने के पीछे सरकार के कई उद्देश्य रखे गए हैं जो निम्नलिखित है

  • किसानों को फसल नुकसान से आर्थिक सहायता प्रदान करना
  • प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले जोखिम को कम करना
  • किसानों को खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना
  • कृषि के क्षेत्र को मजबूत बनाना
  • किसानों की आय में स्थिरता लाना

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभ 

इस योजना में किसानों को कई बड़े-बड़े फायदे मिलते हैं जो निम्नलिखित है और उनका पूर्ण तरीके से समझे

कम प्रीमियम में बीमा 

इस योजना में किसानों को बहुत कम प्रीमियम देना होता है

  • खरीफ फसल में लगभग 2% प्रीमियम
  • रबी फसल में लगभग 1.5% प्रीमियम
  • बागवानी और वाणिज्य फसल में 5% तक प्रीमियम

बाकी प्रीमियम सरकार खुद देती है

प्राकृतिक आपदा में मुआवजा 

अगर फसल सूखा, बाढ़, चक्रवात और ओलावृष्टि तूफान जैसे प्राकृतिक आपदा से खराब हो जाती है तो किसानों को सरकार खुद मुआवजा प्रदान करती है जिसे किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर ने हो

किसानों को आर्थिक सुरक्षा 

फसल खराब होने पर किसानों  को आर्थिक मदद मिलती है जिससे वह दोबारा खेती कर सकता है

पूरे देश में लागू 

यह योजना लगभग सभी राज्यों के किसानों के लिए उपलब्ध है इस योजना की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू की गई थी इस योजना के जरिए किसानों की आर्थिक सहायता तथा आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना है

किन परिस्थितियों में इस योजना का लाभ ले सकते हैं 

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को निम्नलिखित स्थितियों में मुआवजा मिलता है

  • सूखा पड़ना 
  • बाढ़ आना
  • ओलावृष्टि
  • तूफान
  • भारी बारिश
  • कीट या बीमारियों से फसल खराब होना 

योजना में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज 

इस योजना में आवेदन करते समय किस को निम्नलिखित जरूरी दस्तावेज की आवश्यकता होगी

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • जमीन के कागजात
  • फसल की जानकारी
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में आवेदन कैसे करें 

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में आप दो प्रकार से अपना आवेदन कर सकते हैं सबसे पहले है कि आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो अपने नजदीकी किसी भी बैंक में जाकर आवेदन कर सकते हैं यह कृषि कार्यालय और कोमन  सर्विस सेंटर पर भी जाकर करवा सकते हैं तथा निम्नलिखित प्रक्रियाओं को फॉलो करके आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

  • सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के आधिकारिक वेबसाइट (https://pmfby.gov.in/) पर जाना है
  • अब वहां पर आने के बाद में आपको फॉर्म रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन देखने को मिलता है उस पर क्लिक करना है और अपनी फार्मर आईडी से लॉगिन कर लेना है
  • अगर फार्मर आईडी नहीं है तो सबसे पहले आपको फार्मर आईडी को रजिस्टर कर लेना है और अपनी फार्मर आईडी से अपने अकाउंट को लॉगिन कर लेना है और वहां पर आपको फसल बीमा का ऑप्शन देखने को मिल जाता है उस पर क्लिक करके अपनी सारी जानकारी को भर लेना है किसी भी जानकारी को गलत नहीं भरना है
  • अब जानकारी भरने के बाद में आपको फसल और जमीन की भी जानकारी दर्ज कर देना है और अपने जरूरी दस्तावेज को अपलोड कर देना है और अपने फॉर्म को सबमिट कर देना है

फसल नुकसान की रिपोर्ट कैसे करें 

अगर आपकी फसल खराब हो गई है और आपको प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में आवेदन किया गया है  तो आप निम्नलिखित प्रक्रिया से रिपोर्ट दर्ज करवा सकते हैं

  • सबसे पहले आपको फसल नुकसान के 72 घंटे के अंदर रिपोर्ट करना जरूरी है इस बात का विशेष ध्यान रखना है
  • अब अपने नजदीकी कृषि अधिकारी को सूचना आप दे सकते हैं अगर ऑफलाइन रिपोर्ट करना चाहते हैं
  • अगर आप ऑनलाइन रिपोर्ट करना चाहते हैं तो आप मोबाइल एप या वेबसाइट से भी रिपोर्ट कर सकते हैं

इसके बाद में अधिकारी जांच करके मुआवजा तय करते हैं

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए क्यों जरूरी है 

आज के समय में मौसम बहुत तेजी से बदल रहा है कई बार अचानक बारिश या सूखा  किसानों  की पूरी फसल खराब कर देती है ऐसे समय में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए सुरक्षा कवच की तरह काम करता है इससे किसान बिना डर के खेती कर सकता है

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित जानकारी 

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण योजना है यह योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करती है अगर आप किसान या आपके परिवार में कोई खेती करता है तो इस योजना के बारे में जरूरी जानकारी रखें और समय पर आवेदन करें इससे फसल नुकसान की स्थिति में आपको आर्थिक सहायता मिल सकती है

FAQ 

Q1. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना कब शुरू की गई थी 

Ans :- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भारत में 2016 में शुरू की गई थी

Q2. क्या सभी किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं 

Ans :- हां पात्र किसान  इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं

Q3. फसल नुकसान की जानकारी कितने समय में देनी होती है 

Ans :- फसल खराब होने के 72 घंटे के अंदर जानकारी देनी आवश्यक होती है

Q4. मुआवजा कैसे मिलता है 

Ans :- मुआवजे की राशि सीधे किसान के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है 

Leave a Comment